मुजफ्फरनगर में दमदार बाइक जावा का पहला शोरूम खुला

रामपुर तिराहे पर शाहपुर के शांति गु्रप परिवार के जावा शांति शोरूम का भव्य उद्घाटन, बाइक बुकिंग पर उपहार की सौगात

मुजफ्फरनगर। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में शांति गु्रप परिवार के रूप में बड़ी पहचान रखते हुए शाहपुर के जैन परिवार ने अब ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भी कदम आगे बढ़ाये हैं। शाहपुर के जैन परिवार के द्वारा जनपद में दो पहिया वाहनों में अपने दमदार मॉडल के कारण खास पहचान रखने वाली जावा बाइक का पहला शोरूम खोला है। इस जावा शांति शोरूम का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ और बाइक की हर बुकिंग पर एक शानदार उपहार का वादा जैन परिवार ने किया है।
जनपद में इस दिवाली दमदार बाइक ब्रांड जावा को शाहपुर के प्रतिष्ठित जैन परिवार के अखिल कुमार जैन ने लान्च किया है। रामपुर तिराहा स्थित जावा शांति शोरूम का भव्य शुभारंभ बुधवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में जावा बाइक कंपनी के सेल्स ऑफिसर मोहम्मद अजीम एवं चिन्मय गुप्ता ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक एवं कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शोरूम मालिक अखिल कुमार जैन ने परिवार के अन्य सदस्यों और शोरूम के मुख्य कर्मचारियों के साथ सभी का स्वागत किया।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह जावा का जनपद में पहला शोरूम है, जहां चार वाल्व लिक्विड कूल इंजन से लैस दमदार मोटरसाइकिलें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि यह गाड़ियाँ तेज़ गर्मी में भी अधिक गर्म नहीं होतीं और लंबे सफर में बेहतर परफॉर्मेंस देती हैं। जावा बाइक्स अब विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं और इनकी निर्माण यूनिट इंदौर, मध्य प्रदेश में स्थित है। त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने खास ऑफर की भी घोषणा की है। पहले 21 ग्राहकों को विशेष गिफ्ट और लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि जावा बाइक का मुख्य कंपटीशन रॉयल एनफील्ड जैसी गाड़ियों से है और यह युवा वर्ग के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है। उद्घाटन समारोह में शाहपुर के शांति जैन परिवार के लोगों के साथ ही मुख्य रूप से अखिल कुमार जैन, सतीश कुमार गोयल, विजय गोयल समेत अनेक मित्र, संबंधी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शोरूम की सफलता की कामना करते हुए जावा ब्रांड के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  एक्सईएन विद्युत टाउनहाल परिसर में गर्मियों में मिलेगा शीतल जल

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »