मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटा

पुजारी ने दुकानदारों पर लगाया हमला करने का आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुरी में स्थिति कुष्ठ आश्रम के राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

रुड़की रोड स्थित रामपुरी में कुष्ठ आश्रम परिसर में बने राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि पुजारी मंदिर परिसर में ही रहते हैं। यह मंदिर उस स्थान पर बना हुआ है जहां बड़ी संख्या में कुष्ठ रोगी निवास करते हैं। पुजारी का आरोप है कि मंदिर के पास स्थित कुछ दुकानदारों के साथ आए दिन विवाद होता रहता है। इसी विवाद के चलते दुकानदारों ने उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग पुजारी के समर्थन में एकत्र हो गए और मंदिर परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पुजारी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव भक्त कांवड़ियों पर डीएम ने बरसाये फूल

इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी दुकानदारों से भी पूछताछ की। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों के सामने भी आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि पुजारी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  कूड़े के ढेर पर जली अवस्था में मिला गौवंश, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

मंदिर में घुसकर युवक ने दान पात्र तोड़ा, हजारों रुपये चोरी, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में घुसकर युवक द्वारा दान पात्र तोड़कर नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। मंदिर के केयरटेकर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम किनौनी निवासी दीपक कुमार पुत्र सोमपाल ने थाना शाहपुर में दी शिकायत में बताया कि वह मंदिर की देखरेख करता है। मंदिर में पिछले चार-पांच माह से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया चढ़ावा दान पात्र में रखा हुआ था। आरोप है कि 3 मार्च 2026 को सुबह करीब 5 बजे देवेन्द्र उर्फ रावण पुत्र शोभाराम मंदिर में घुस आया। उसने पूजा गृह का ताला तोड़कर दान पात्र में रखे करीब 8 से 10 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।
पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान देवेन्द्र उर्फ रावण पुत्र शोभाराम के रूप में की गई है। केयरटेकर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी पुलिस होली छुट्टी रद्द, सभी जिलों में सतर्कता

Also Read This

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव भक्त कांवड़ियों पर डीएम ने बरसाये फूल परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं

Read More »