मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना में नशा मुक्ति केन्द्र की तोड़ डाली सील

छापामार कार्यवाही में संयुक्त टीम ने किया था बंद, संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह के निर्देशन में पिछले दिनों जनपद में नशाखोरी के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों के अधिकारियों ने नशा मुक्ति केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया था, इस दौरान कुछ अवैध और अनियमितता वाले नशा मुक्ति केन्द्रों को सील करने की कार्यवाही की गई थी। ऐसे ही एक सील नशा मुक्ति केन्द्र का ताला तोड़कर कामकाज फिर से शुरू कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढ़ाना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बुढ़ाना कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को शिकयत की है कि एक छापामार अभियान के दौरान अनियमितता पाये जाने पर नशा मुक्ति केन्द्र को सील कराया गया था, उसको पुनः खोल लिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी तहरीर में बताया कि 30 अगस्त को पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुढ़ाना के बडौत रोड पर एनजीओ अनमोल फाउंडेशन के द्वारा संचालित किये जा रहे नशा मुक्ति केन्द्र पर छापा मारकर औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अनियमितता पाये जाने पर नशा मुक्ति केन्द्र को सील कर दिया गया था। अब जानकारी मिली है कि इस नशा मुक्ति केन्द्र को प्रबंधन के द्वारा सरकारी सील तोड़कर पुनः खोल लिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस को बताया कि नशा मुक्ति केन्द्र खोलने से पहले न तो किसी सक्षम अधिकारी को सूचित किया गया और न ही आवश्यक कागजात ही प्रस्तुत किये गये हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी सील को तोड़ना स्पष्ट रूप से प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना और विधिक कानूनों का उल्लंघन है। बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  वेटनरी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख

Also Read This

खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल

खतौली तहसील होली मिलन कार्यक्रम में शनिवार को अधिवक्ताओं ने रंगों के पर्व का उल्लासपूर्वक जश्न मनाया। न्यायिक और रजिस्ट्री कार्यों के उपरांत सभी अधिवक्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तहसील परिसर ‘होली है’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। ढोल-नगाड़ों की थाप और फागुनी गीतों के साथ अधिवक्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया। इसे भी पढ़ें:  14 से शुरू हो रही मां वेष्णो देवी यात्रा-बंद ट्रेनों को चलाने की मांगवरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और पर्व की बधाई दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि

Read More »

होली पर सीएम योगी के निर्देश, अवैध शराब पर सख्ती

होली पर सीएम योगी के निर्देश के तहत प्रदेशभर में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में अवैध और जहरीली शराब के उत्पादन व बिक्री को पूर्णतः रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

Read More »

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में लाइसेंस रद्द

पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी सरकार कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा को सख्त बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन रोड सेफ्टी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने इस दिशा में संकेत दिए।   सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। सरकार का मानना है कि लापरवाह ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी इसके मुख्य कारण हैं।मंत्री के मुताबिक, अधिकतर दुर्घटनाएं इन

Read More »

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला: 22 वर्षीय युवती ने दी जान

नोएडा ब्लैकमेल आत्महत्या मामला में मामूरा गांव की 22 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियों से परेशान होकर 21 फरवरी को आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। मृतका का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि युवती से रुपये भी ऐंठे जा रहे थे।  मूलरूप से औरेया निवासी युवती अपनी दो बहनों और एक भाई के साथ मामूरा गांव में रहती थी। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती थीं। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल टी-20 सीजन-2

Read More »

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला के बाद मिसाइल जवाब

ईरान पर इस्राइल-अमेरिका हमला की पुष्टि रक्षा सूत्रों ने की है। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे हमले की पहली जानकारी सामने आई। इसके बाद इस्राइल के रक्षा बलों ने सुबह करीब 11.45 बजे अपने आधिकारिक मंच पर बताया कि पूरे इस्राइल में साइरन बजाए गए हैं और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने के निर्देश दिए गए हैं। हमले के बाद तेहरान और आसपास के इलाकों में धमाकों की खबरें आई हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमला तेहरान और उसके आसपास केंद्रित रहा। ईरानी अखबार शार्घ ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने के पास भी धमाका हुआ। तेहरान में राष्ट्रपति आवास और राष्ट्रीय सुरक्षा

Read More »