सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरी से मचा हड़कम्प

सोमवार की देर रात दो चोरों ने खिड़की की जाली काटकर की वारदात, सब रजिस्ट्रार कार्यालय से काफी सामान मिला गायब

एडीएम फाइनेंस और एसडीएम सदर ने किया मौके का निरीक्षण, पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के खालापार थाना क्षेत्र में स्थित सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरी की इस घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खालापार थाना पुलिस, एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह और एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात खालापार थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरनगर सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरों ने सेंध लगाई। चोर कार्यालय से कई हार्ड डिस्क, महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब कर्मचारियों ने कार्यालय खोला, तो दरवाजे और आलमारी के ताले टूटे मिले।
सूचना मिलते ही खालापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीएम (फाइनेंस) गजेंद्र सिंह और एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने चोरी के संभावित कारणों की जांच कर स्थानीय पुलिस को दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों को कार्यालय की संरचना और अंदरूनी व्यवस्था की जानकारी थी। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। तहसील कर्मियों का कहना है कि परिसर में रात के समय पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती। कई बार कर्मचारियों ने सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने की मांग की थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया।
खालापार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर चौहान ने बताया कि चोरी के इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं प्रशासन ने तहसील की सुरक्षा व्यवस्था की पुनर्समीक्षा के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि तहसीलदार कार्यालय के समक्ष स्थित गली में सब रजिस्ट्रार कार्यालय की खिड़की खुलती हैं और वहां पर इसी खिड़की से दो संदिग्ध युवक जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इनको ही पुलिस चोर मानकर तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकेत्सव में संस्कार, संवेदना और संस्कृति का संगम

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मोदी जी घुटने टेकते नहीं, घुटने टिकवाते हैं: नरेन्द्र कश्यप जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  नो हेलमेट-नो फ्यूलः मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पम्पों पर कट रहे चालान बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »