नहाते समय नदी में डूबे तीन बच्चे, दो की मौत

गोसाई गंज- सलेमपुर के मजरा लोध पुरवा से गुजरी लोनी नदी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने में लिए नदी में उतरे तीन मासूम अचानक पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि बच्ची सहित दो की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भीड़ जुट गई। नायब तहसीलदार गोसाईंगंज गुरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक लोध पुरवा निवासी मजदूर गुड्डू शुक्रवार सुबह 11 बजे लोनी नदी के किनारे खेत में काम कर रहे थे तभी इनका बेटा विराट (4) खेलते हुए पड़ोसी अंकित की बेटी हिमानी (4) व साजन के बेटे गौरव (4) के साथ खेत पर पहुंच गए। कुछ देर बाद ही गुड्डू तीनों बच्चों को लेकर घर के लिए निकल पड़े। हालांकि गुड्डू के आगे बढ़ते ही तीनों नदी की तरफ चले गए और नहाने के लिए पानी में कूद गए। बहाव तेज होने के कारण तीनों नदी में बह गए। देखते ही देखते तीनों नदी में डूबने लगे। शोर सुनकर पास में ही मौजूद केशन ने आवाज देकर गुड्डू को बुलाया। केशन और गुड्डू ने बच्चों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें:  UP GANNA PRICE--छह साल में बढ़ा 45 रुपये गन्ना मूल्य, किसान खफा

Also Read This

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया

आखिरी ओवरों में पलटा मैच, कप्तान वैभव की घातक स्पिन गेंदबाजी से टाइगर्स की टीम 2 गेंद शेष रहते हुई ढेर मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पूल-बी में गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स ने रोमांचक संघर्ष में सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अंतिम ओवरों में गेंदबाज वैभव की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया और टाइगर्स के हाथ से जीत फिसल गई। इस हार के साथ टाइगर्स के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। इस मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का

Read More »

दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार लोगों को हिरासत में लिया, अन्य आरोपियों की तलाश मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत

Read More »

फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या, रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई वारदात, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, हत्या के बाद पहचान मिटाने की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, जिससे हत्या के बाद पहचान मिटाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नई मंडी थाना क्षेत्र की बीबीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित सिक्का फार्म हाउस में गुरुवार सुबह एक चौकीदार का शव

Read More »

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »