पुलिस महकमे की ओवरहीलिंगः दो दरोगा लाइन हाजिर, कई के तबादले

एसएसपी संजय कुमार वर्मा की कार्रवाई से मचा हड़कंप, तितावी और नई मंडी समेत कई इलाकों में नए चौकी प्रभारी तैनात

मुजफ्फरनगर। पुलिस प्रशासन में जवाबदेही और कार्यकुशलता को लेकर मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात कई चौकी प्रभारियों और सब इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में दो दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जिससे विभाग में हलचल मच गई है। कार्रवाई को लेकर अंदरखाने चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बीती रात पुलिस विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत सब इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह को तितावी थाने का एसएसआई नियुक्त किया गया है। वहीं, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार को फुगाना से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि उनके कार्य प्रदर्शन को लेकर शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंची थीं। इसके अलावा रोहाना चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नितिन कुमार को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। वहीं, नई मंडी क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर असगर अली को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा की इस कार्रवाई को विभागीय सुधार की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह फेरबदल कार्य में शिथिलता, जनशिकायतें और थानों में बढ़ते विवादों के आधार पर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक उर्वरक वितरण: मुज़फ्फरनगर चरथावल समिति व प्रीति त्यागी सम्मानित

Also Read This

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में श्री राम धाम सनातन शक्ति की वापसी का प्रतीकः स्वामी उमाकान्तानंद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की,

Read More »