UGC ACT-मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज

यूजीसी इक्विटी एक्ट के खिलाफ सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन, हिंदू समाज के बंटवारे का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी इक्विटी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज में गहराता असंतोष अब सड़कों पर साफ नजर आने लगा है। कानून को हिंदू समाज को बांटने की साजिश बताते हुए सवर्ण समाज संघर्ष समिति (एस-4) के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
केन्द्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के माध्यम से लाए गए यूजीसी इक्विटी एक्ट के खिलाफ सवर्ण समाज का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाज के विभिन्न संगठन और संस्थाएं खुलकर इस कानून के विरोध में उतर आई हैं। इसी क्रम में देशव्यापी आंदोलन के लिए गठित सवर्ण समाज संघर्ष समिति (एस-4) के बैनर तले बुधवार को सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने कानून को हिंदू समाज को विभाजित करने वाला बताते हुए जमकर नारेबाजी की। जुलूस के रूप में एकत्र हुए सवर्ण समाज के लोग शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  20 फरवरी को होगा श्री श्याम का फाल्गुन महोत्सवः कमल

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी इक्विटी एक्ट के माध्यम से उच्च शिक्षा में योग्यता आधारित व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। इससे न केवल मेधावी छात्रों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग रहा है, बल्कि समाज में नए प्रकार के भेदभाव को भी बढ़ावा मिल रहा है। सवर्ण समाज संघर्ष समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि यूजीसी द्वारा हाल ही में प्रस्तावित अथवा लागू किए गए नियम देश के उच्च शिक्षा तंत्र, सामाजिक संतुलन और समान अवसर के संवैधानिक सिद्धांतों के विपरीत प्रतीत होते हैं। इन नियमों से छात्रों, शिक्षकों और समाज के एक बड़े वर्ग में गहरा असंतोष है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यूजीसी का गठन उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, निष्पक्षता और समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन वर्तमान प्रस्तावों से योग्यता (मेरिट) प्रभावित हो रही है। शिक्षा को राजनीतिक और वैचारिक प्रयोगशाला बनाया जा रहा है, जिससे छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हो रहा है। सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 का हवाला देते हुए कहा कि इनमें समानता, न्याय और अवसर की गारंटी दी गई है, जबकि यूजीसी के ये प्रस्ताव उन मूल संवैधानिक भावनाओं के विपरीत हैं। देश का शिक्षित युवा स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, जो राष्ट्र के भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से मांग की गई कि यूजीसी द्वारा प्रस्तावित व लागू किए गए विवादित नियमों पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही विषय विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और समाज के सभी वर्गों से व्यापक परामर्श कर पुनर्विचार कराया जाए, ताकि उच्च शिक्षा में न्याय, समानता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संजय मिश्रा, अखिल वत्स, सुभाष गौतम, संदीप शर्मा, संजय कुमार गौतम, डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, मनोज सैनी, शरद कपूर और रमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने इस कानून को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में अराजकता और दंगा करने पर दूंगा जहन्नुम का टिकट, गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर मिलेगा नरक: योगी

Also Read This

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »