यूजीसी इक्विटी कानूनः हिंदूवादी नेता ने रक्त से लिखा पीएम मोदी के नाम पत्र

गांव रोनी हरजीपुर में सवर्ण समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन, अंकुर राणा ने की कानून वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। बुधवार को गांव रोनी हरजीपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। यहां यूजीसी इक्विटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के इस फैसले के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए इसे समाज को बांटने वाला कानून बताया।

इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

इस दौरान हिंदूवादी नेता अंकुर राणा ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए अपने रक्त से एक पत्र लिखा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया। अंकुर राणा ने कहा कि यह कानून हिंदू समाज को एकजुट करने के बजाय उसे जातिगत आधार पर विभाजित करेगा। इससे समाज में वैमनस्य बढ़ेगा और विशेषकर युवाओं के बीच भेदभाव की भावना और गहरी होगी। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट रखने की आवश्यकता है, लेकिन यूजीसी इक्विटी कानून समाज को अलग-अलग वर्गों में बांटने का काम करेगा, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन के दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने इस कानून को “काला कानून” करार देते हुए इसे तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों में सरकार के फैसले को लेकर गहरा रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस कानून पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में प्रदूषण पर एनजीटी सख्तः डीएम को नोटिस

Also Read This

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »