पालिका में फर्जीवाडा-टीएस को ईओ ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के टैक्स विभाग में फर्जी किरायेदारी सर्टिफिकेट के प्रकरण में जांच शुरू करा दी गई है। इस मामले में पालिका ईओ ने सर्टिफिकेट जारी करने वाली कार्यवाहक टीएस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसमें साफ तौर पर पूछा गया है कि प्रकरण में बिना नियमों के सर्टिफिकेट कैसे जारी हुआ और इसमें किसकी कितनी संलिप्तता है। इससे पालिका में नई हलचल मची हुई है। वहीं प्रारम्भिक जांच में यह बात सामने आई है कि राजस्व निरीक्षक ने यह सटिफिकेट जारी करने के लिए आवेदन पर रिपोर्ट लगाने से इंकार कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी एक लिपिक और कुछ कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत करते हुए आरआई को बाईपास कर ये फर्जीवाडा किया।

नगरपालिका परिषद् के टैक्स विभाग में गृहकर और जलकर की वार्षिक वसूलयाबी के लिए अचल संपत्ति 1073 मौहल्ला खालापार बैराईया पत्नी मौहम्मद हबीब और मेहराज बानो पत्नी मौहम्मद इनाम के नाम पंजीकृत है। इस अचल संपत्ति के लिए पालिका के टैक्स विभाग से एक फर्जी किरायेदारी सर्टिफिकेट जारी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें कार्यवाहक टीएस पारूल यादव, विभागीय चर्चित लिपिक प्रवीण कुमार, लाइसेंस पटल पर कार्यरत बीसी सोनू मित्तल और एक आउटसोर्स कम्प्यूटर ऑपरेटर राज के साथ ही हल्के के राजस्व निरीक्षक अमित कुमार की आपसी मिलीभगत की बात सामने आई है। हालांकि जांच के बाद ही दोष साबित हो पायेगा। इस फर्जीवाड़े के लिए नियमों को ताक पर रखा गया और फर्जी रिपोर्ट बनाकर मोटी सुविधा के आधार पर किरायेदारी सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया, जिससे संपत्ति पर काबिज रहने का विवाद शुरू हो गया। सूत्रों के अनुसार मामला तब खुला जबकि 4 अगस्त को महराज बानो ने पालिका पहुंचकर टैक्स विभाग में अपनी संपत्ति 1073 पर व्यवसायिक श्रेणी के गृहकर-जलकर को घरेलू श्रेणी में करवाने और उसमें चल रहा स्कूल काफी समय से बंद होने के लिए आवेदन दिया। इसकी जांच में ही यह सामने आया कि इस अचल संपत्ति पर किरायेदारी सर्टिफिकेट पालिका के टैक्स विभाग ने जारी किया है। इसके बाद संपत्ति स्वामियों ने पालिका पहुंचकर हंगामा किया तो बड़ी गड़बड़ी सामने आई।

इसे भी पढ़ें:  हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

प्रकरण सामने आने पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जांच शुरू करा दी है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि टैक्स विभाग से कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव के द्वारा किरायेदारी प्रमाण पत्र संख्या 716/2023-24 गौहर अली पुत्र अनवर हुसैन को पंजीकृत संपत्ति 1073 के लिए जारी किया गया है। इसमें संपत्ति की करदाता बैराईया और महराज बानो के नाम दर्ज हैं, जबकि इसी संपत्ति में जामिया इंटरनेशनल अकेडमी के लिए गौहर अली को तीन हजार रुपये मासिक का किरायेदार दर्शाया गया है। जबकि गौहर अली बकरा मार्किट के निवासी बताये गये हैं। जांच में यह बात भी सामने आई है कि राजस्व निरीक्षक अमित कुमार ने इस किरायेदारी सर्टिफिकेट के लिए अपनी रिपोर्ट आवेदन पर लगाने से साफ इंकार कर दिया था, क्योंकि यह नियम के खिलाफ था। राजस्व निरीक्षक ने अपने बयान में बताया कि उनको बाईपास कर एक साजिश के तहत यह सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। इसमें लिपिक प्रवीण कुमार, बीसी सोनू मित्तल और आउटसोर्स कम्प्यूटर ऑपरेटर राज की पूरी मिलीभगत की बात कही जा रही है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। इसमें एक लिपिक और कुछ कर्मचारियों के नाम सामने आये हैं। जांच कराई जा रही है, कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिला चिकित्सालय से आर्थोपेडिक सर्जन की स्कूटी चोरी

फर्जीवाडे की सेटिंग में एक सभासद भी शामिल, ईओ पर बनाया जांच न करने का दबाव

मुजफ्फरनगर पालिका में चल रहे फर्जीवाडे में कर्मचारियों को शह देने में सभासद भी शामिल नजर आ रहे हैं। पहले कर अधीक्षक नरेश शिवालिया के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए एक चाय वाले के खिलाफ जुर्माना नोटिस कोर्ट में भेज दिये गये। इसमें भी लाइसेंस पटल पर कार्यरत बीसी सोनू मित्तल जांच में दोषी साबित हुए, लेकिन कर्मचारी को बचाने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के एक सजातीय सभासद ने कार्यवाही को रोकने के लिए भरपूर ताकत लगाई और कर्मचारी को बचा लिया गया। अब फर्जी किरायेदारी सर्टिफिकेट में यही सभासद सोनू को बचाने के लिए पूरी तरह से जुट गये। पालिका पहंुचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जांच को दबाने और कार्यवाही नहीं करने का दबाव बनाया गया। वहीं पालिका में ये भी चर्चा है कि इस मामले में भी पूर्व के मामलों की तरह ही कुछ नहीं होगा, क्योंकि सेटिंग का पैसा सभासद को भी दिया जा रहा है। कमाओ और बराबर बांटकर खाओ के सि(ांत पर सभासद रामराज्य का गुणगान करते हुए गलत कार्यों में पूरा फीलगुड कर रहे हैं। वहीं संपत्ति मालिक महराज बानो के पुत्र मौहम्मद मियां से बातचीत की गई तो उसने बताया कि इस फर्जीवाडे में उन्होंने जांच की मांग की है, कार्यवाही नहीं गई तो वो परिवार के साथ डीएम कार्यालय पर धरना देंगे।

इसे भी पढ़ें:  सभासद की शिकायत पर प्रशासन ने गठित की जांच समिति

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »