कूड़े के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, एमआरफ सेंटर कराया बंद

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा गीला और सूखा कूड़ा अलग करने के सरकार के प्रोजेक्ट के रूप में चलवाये जा रहे मल्टी रिकवरी फैसिलिटी ;एमआरएफद्ध सेंटर के संचालन को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार को सुबह कूड़ा लेकर एमआरएफ सेंटर पहुंची जेएस एनवायरो सर्विसेज की टीम का स्थानीय लोगों ने घेराव करते हुए हंगामा किया तो वहीं एमआरएफ सेंटर का रास्ता भी बंद कर दिया। इसी बीच किसान संगठन के लोग भी यहां पहुंचे और लोगों के साथ धरना शुरू करते हुए एमआरएफ सेंटर नहीं चलने देने की चेतावनी दी। मामले में घंटों तक हंगामा चलता रहा।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के रुड़की चुंगी वार्ड 15 के अन्तर्गत एकता विहार में दो एमआरएफ सेंटर स्वच्छ भारत मिशन योजना में स्थापित कराये हैं। इनमें से एक एमआरएफ सेंटर चलाया जा रहा है। शहर में कूड़ा उठान और निस्तारण के लिए पालिका द्वारा जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. नई दिल्ली से तीन साल का अनुबंध किया है। कंपनी को ही एमआरएफ सेंटर भी चलाकर गीला और सूखा कूड़ा अलग करते हुए निस्तारण कराना है। कंपनी ने रुड़की चुंगी का एमआरएफ सेंटर चलवाना भी शुरू कर दिया था। कांवड़ यात्रा के दौरान इसको सुचारू नहीं रखा गया। अब कंपनी के लोग फिर से यहां पर सेंटर संचालन के लिए कूड़ा लेकर पहुंचे थे, इसी बीच स्थानीय लोगों ने कूड़ा नहीं पहुंचने दिया और प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ऑपरेशन नितेश चौधरी ने बताया कि वो रविवार सुबह दस गाड़ियों से सूखा कूड़ा लेकर एमआरएफ सेंटर पहुंचे थे, तो लोगों के द्वारा सेंटर की ओर जाने वाला रास्ता ही बंद कर दिया था। महिला और पुरुषों की भीड़ ने पूरी टीम को घेर लिया और विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि एमआरएफ सेंटर चलने नहीं दिया जायेगा, इससे यहां पर गन्दगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश सुशासन, वित्तीय अनुशासन और विकास का प्रतीकः कपिल देव

ईओ डॉ. प्रज्ञा ने भिजवाई फोर्स, सोमवार को बुलाई मीटिंग

हंगामे और विरोध की जानकारी मिलने पर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने तत्काल ही अधिकारियों को अवगत कराया और कुछ ही देर में रुड़की चुंगी चौकी इंचार्ज एसआई नीरज कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने भी लोगों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा जारी रहा। ईओ डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के पूर्व से ही कंपनी एमआरएफ सेंटर का संचालन कर रही है, कांवड़ यात्रा में यहां भीड़ बढ़ जाने के कारण एमआरएफ सेंटर का संचालन सुचारू नहीं हो पाया और वहां कूड़ा ज्यादा दिन पड़ा रहा। इससे लोगों में रोष है। कांवड़ यात्रा के बाद कंपनी सेंटर नहीं चला रही थी, कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। इसी बीच रविवार को अचानक कंपनी के लोग कूड़ा लेकर पहंुच गये। ईओ ने बताया कि स्थानीय लोगों से वार्ता की गई, सोमवार को इस मामले में वार्ड के लोगों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है। आपसी सहमति बनाकर सेंटर का संचालन शुरू करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  पथ प्रकाश व्यवस्था में बड़ी सौगातः एटूजेड ग्रीन स्टेट में हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस की शातिर गौकश से मुठभेड़,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-रामपुरम में फंसे MI2C कंपनी के कूड़ा वाहन, टायर भी फटाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर ने धूमधाम से मनाया श्री राम नवमी महोत्सवइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस की शातिर गौकश से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »