वैष्णो देवी हादसाः मंत्री कपिल देव ने अजय को वर्धमान में भर्ती कराया

विश्व प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जैन करेंगे निःशुल्क उपचार, मंत्री ने परिवार को सौंपी 50 हजार की आर्थिक सहायता

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए भूस्खलन की आपदा में मारे गये तीर्थ यात्रियों के परिवारों के साथ अब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव खड़े हुए हैं। उन्होंने अपने वादे के अनुसार पीड़ित परिवार को न केवल आर्थिक सहायता राशि सौंपी, बल्कि परिवार के घायल मुखिया का बेहतर उपचार कराने के लिए उसको खुद शहर के सबसे बड़े वर्धमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उनके आग्रह पर विश्व प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जैन ने निःशुल्क उपचार करने का भरोसा दिया। परिवार ने मंत्री कपिल देव और डॉक्टर का आभार प्रकट किया।
बता दें कि शहर के मौहल्ला दक्षिणी रामपुरी से धर्मवीर प्रजापति के साथ 23 लोगों का एक दल वैष्णो देवी की यात्रा पर गया था। 26 अगस्त के दिन कटरा में अर्धकुमारी के पास अचानक हुए भूस्खलन में इस दल में शामिल दो मासूम भाईयों अनंत और दीपेश, मां-बेटी रामबीरी व अंजलि तथा मन्तेश और आकांक्षा की मौत हो गई थी। अनंत के पिता अजय प्रजापति और छोटी बहन छह वर्षीय पूरवी गंभीर रूप से घायल हुए। अजय प्रजापति और उसकी बेटी के पैर में गंभीर चोट आई।

गुरूवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल घायल अजय प्रजापति को उनके परिजनों के साथ डॉ. मुकेश जैन के जानसठ रोड स्थित वर्धमान हॉस्पिटल में स्वयं लेकर पहुँचे। उन्होंने बताया कि माँ वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए दुःखद हादसे में हमने शहर के कई लोगों को खोया है। उनके परिवार की पीड़ा में हम भी सहभागी है, यह हमारा निजी नुकसान है। इन परिवारों के साथ हमारी सरकार हर संभव के लिए खड़ी है। मंत्री ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अजय प्रजापति पुत्र देशराज प्रजापति और उनकी बेटी पूरवी का उपचार कराने के लिए हमने परिवार को मदद दी है।
मंत्री ने कहा कि उनकी बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन को दिखाया। उन्होंने अपने चिकित्सक दल के साथ अजय के पैर का परीक्षण किया और उसको वहीं पर उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। मंत्री कपिल देव के आग्रह पर डॉ. मुकेश जैन द्वारा उनका उपचार पूर्णतः निःशुल्क करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मंत्री ने कहा कि उनका यह सहयोग न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायी भी है। कहा कि इस कठिन समय में अजय कुमार प्रजापति के पिता देशराज प्रजापति के परिवारजनों से मिलकर उनका दुःख साझा किया और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि हम हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इसके साथ ही मृतक तीर्थ यात्रियों के तीनों परिवारों की सहायता हेतु व्यक्तिगत रूप से 50-50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की, जिससे इस संकट की घड़ी में उन्हें संबल मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  धनतेरस पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने झाड़ू-तसले लेकर सीएमओ दफ्तर घेरा

मंत्री कपिल देव ने क्षेत्रवाद की राजनीति छोड़ इंसानियत का दिया पैगाम

मुजफ्फरनगर। अक्सर देखा जाता है कि वोट, जाति और क्षेत्रवाद की राजनीति के कारण कई पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के काम नहीं हो पाते हैं, यहां तक की उनको मूलभूत सुविधाएं भी इस कारण से नहीं दी जाती हैं कि जीतने वाले जनप्रतिनिधि को उस क्षेत्र से वोट ही नहीं मिला, लेकिन मंत्री कपिल देव अग्रवाल इस मामले में दूसरा नजरिया रखते हैं। वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबका साथ, सबका विकास की नीति को धरातल तक पहुंचाकर भाजपा के लिए सबका विश्वास जीतने में जुटे हैं। दक्षिणी रामपुरी के पीड़ितों की मदद के लिए उन्होंने जिस प्रकार से संवदेनशीलता दिखाई, वो सीधे तौर पर उनको एक अच्छा इंसान साबित करता है, क्योंकि यह क्षेत्र उनकी मुजफ्फरनगर विधानसभा में नहीं आता है। अजय प्रजापति के पिता देशराज कहते हैं कि वो गरीब हैं, हादसे ने उनको तोड़ दिया है, कमाने वाला बेटा पैर टूटने के कारण बिस्तर पर हैं, लोग घर आकर मदद कर रहे हैं, लेकिन मंत्री कपिल देव तो भगवान सा रूप धरकर उनके संकट का निवारण करने आये। वो जिस अस्पताल में अपने बेटों को दिखाने भर का साहस नहीं जुटा सकते थे, वहां उपचार की व्यवस्था कराकर मंत्री कपिल देव ने पूरे परिवार पर उपकार किया है, जो सदैव हृदय में ईश्वर के वास की तरह समाहित रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से बुलाया, पीटने के बाद नंगा कर गांव में घुमाया

Also Read This

नोएडा स्कूल मान्यता रद्द, 1500 छात्रों पर असर

नोएडा स्कूल मान्यता रद्द होने से सेक्टर 56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे करीब 1500 छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गंभीर शिकायतों की जांच के बाद स्कूल की मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है। बोर्ड के अनुसार कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद की गई है। स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। मानसिक उत्पीड़न वेतन में कटौती गलत व्यवहार इसे भी पढ़ें:  रसोई माताओं ने वेतन वृद्धि और बकाया भुगतान को लेकर किया प्रदर्शनइन शिकायतों की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और सिटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त कमेटी बनाई गई थी। जांच रिपोर्ट

Read More »

मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव

मुजफ्फरनगर जाम समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शहर के सम्भ्रान्त नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर यातायात व्यवस्था में तत्काल प्रभाव से बदलाव का निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी  प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबन्धक प्रभात कुमार सिन्हा तथा प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात उपस्थित रहे। इसे भी पढ़ें:  पुलिस और शातिर गौकश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तारमुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में क्या हुआ बदलाव? बैठक में जनहित को ध्यान में रखते

Read More »

NCERT की किताब में न्यायपालिका पर सामग्री से सीजेआई नाराज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठवीं की किताब में न्यायपालिका पर जोड़ी गई सामग्री पर कड़ा रुख अपनाया है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ वकीलों ने इस मुद्दे को उठाया था। अदालत ने संकेत दिया है कि स्वतः संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की किताब में न्यायपालिका से जुड़ी सामग्री पर गंभीर आपत्ति जताई है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि वह किसी को भी न्यायपालिका की संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून अपना काम करेगा और

Read More »

हल्द्वानी बेदखली मामला: 50 हजार लोगों पर फैसला

हल्द्वानी बेदखली मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अतिक्रमणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हैं या नहीं। कोर्ट ने उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण को शिविर लगाने का आदेश दिया है, ताकि प्रभावित परिवार पुनर्वास के लिए आवेदन कर सकें। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया 31 मार्च से पहले पूरी की जाए और पात्रता की रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेलवे परियोजना के लिए आवश्यक सरकारी जमीन पर रह रहे परिवारों को योजना के तहत आवेदन का अवसर दिया जाए। शिविर 15 मार्च के बाद लगाया जाएगा, क्योंकि याचिकाकर्ताओं ने रमजान

Read More »

उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली से पहले गर्मी ने दी दस्तक

उत्तराखंड मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में 25 फरवरी को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा था। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बर्फीली हवाएं लोगों को हैरान कर रही थीं। हालांकि अब मौसम स्थिर होने के संकेत मिल रहे हैं। इसे भी पढ़ें:  इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सवमौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम

Read More »

देवव्रत महांति रिश्वत मामला: फ्लैट से 4 करोड़ नकद बरामद

भुवनेश्वर में देवव्रत महांति रिश्वत मामला ने पूरे ओडिशा में सनसनी फैला दी है। खनन विभाग के उप निदेशक देवव्रत महांति को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस छापेमारी में उनके फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद हुई है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, यह ओडिशा विजिलेंस के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी नकद बरामदगी मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक लाइसेंसधारी कोयला व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका डिपो सुचारु रूप से चलाने और कोयला परिवहन से जुड़ी अनुमति में सहयोग के बदले 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की

Read More »