वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई: अर्धकुंवारी में भूस्खलन, 34 की मौत और 20 से ज्यादा घायल

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग अर्धकुंवारी में भूस्खलन, 34 श्रद्धालुओं की मौत और कई घायल
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग अर्धकुंवारी में भूस्खलन, 34 श्रद्धालुओं की मौत और कई घायल

अर्धकुंवारी में भूस्खलन से रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के अर्धकुंवारी पड़ाव पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके बाद यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। हादसे के कारण कई श्रद्धालु फंस गए हैं। कुछ यात्री फिलहाल कटरा के होटलों में यात्रा दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

26 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुए इस भूस्खलन में अब तक 34 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा घायल अस्पताल में भर्ती हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें मलबा साफ होने तक रुकने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  तमिलनाडु के किसान आंदोलन को समर्थन, राकेश टिकैत पहुंचे कोयम्बटूर

रेड अलर्ट और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना के बाद प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मृतकों के शव उनके घर भेजने की जिम्मेदारी ली है। बोर्ड की ओर से मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपये मुआवजा और डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  गुरुग्राम में 4 स्कूलों को बम धमकी, पुलिस-एसडीआरएफ अलर्ट

यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन की सुविधा

जम्मू संभाग में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने के कारण कई यात्री फंस गए। ऐसे में यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए जम्मू से दिल्ली तक विशेष ट्रेन चलाई गई है, जो सुबह 11:30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इसमें फंसे हुए श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर बैठाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सरकार के दखल के बाद भी किराये में मनमानी जारी, 45 हजार का बिका मुंबई का टिकट

श्रद्धालुओं के लिए होटल व्यवस्था

कटरा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने कहा कि अगर यात्री किसी होटल में जगह नहीं पाते हैं, तो वे कंट्रोल रूम में कॉल कर सकते हैं। सभी को रहने की सुविधा दी जाएगी ताकि कोई भी दर्शन किए बिना वापस न लौटे।

Also Read This

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  गुरुग्राम में 4 स्कूलों को बम धमकी, पुलिस-एसडीआरएफ अलर्टपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर मिली।

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »