हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद, मुजफ्फरनगर भी तैयार

जिला बार एसोसिएशन ने व्यापारियों के सहयोग से आंदोलन को जनांदोलन बनाने का किया आह्वान

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस मांग को लेकर अधिवक्ताओं के साथ-साथ अब व्यापारी वर्ग भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। इसी क्रम में 17 दिसंबर को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है, जिसे सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों से समर्थन जुटाया जा रहा है।
जिला बार एसोसिएशन द्वारा सोमवार को जिला कचहरी स्थित एसोसिएशन के कार्यकारिणी कक्ष में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना की मांग को लेकर 17 दिसंबर को संपूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद रहेगा। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने बताया कि केन्द्रीय संघर्ष समिति लंबे समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना के लिए आंदोलन कर रही है। इस आंदोलन को जनांदोलन का रूप देने के उद्देश्य से अधिवक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों एवं अन्य सामाजिक वर्गों को भी जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 17 दिसंबर को बंद का आह्वान किया गया है और इसे सफल बनाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे सहयोग मांगा गया है। महासचिव ने स्पष्ट किया कि यह बंद केवल अधिवक्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश इस आंदोलन में सहभागी बनेगा।
चन्द्रवीर निर्वाल ने यह भी जानकारी दी कि केन्द्रीय संघर्ष समिति ने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री से मुलाकात कर समय लिया है। प्रस्तावित आंदोलन के बाद दिल्ली में इस संबंध में मुलाकात की जाएगी, ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की इस महत्वपूर्ण मांग को मजबूती से रखा जा सके। पत्रकार वार्ता में समर्थन व्यक्त करने पहुंचे प्रमुख व्यापारी नेताओं में कृष्ण गोपाल मित्तल, श्रीमोहन तायल और संजय मिश्रा सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे। व्यापारियों ने एक स्वर में 17 दिसंबर के बंद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच की मांग कोई नई नहीं है, बल्कि यह बरसों पुरानी और अत्यंत जरूरी मांग है। वर्तमान समय में यह क्षेत्र की न्यायिक आवश्यकताओं को देखते हुए और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने आशा जताई कि अधिवक्ताओं और व्यापारियों की एकजुटता से यह आंदोलन निर्णायक मोड़ तक पहुंचेगा और सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।

इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज रोड पर छात्रा के अपहरण का प्रयास, आरोपी दबोचा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका में में तकरार-ईओ डॉ. प्रज्ञा ने लेखाकार व दो लिपिकों को भेजा नोटिसफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल अवार्डइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्कूल बस में घुसा लोडर, 12 छात्राएं हुई घायललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »