महिला ने तोड़ा पुरानी ससुराल का दरवाजा, सास-ससुरा और रिश्तेदारों की कर दी धुनाई

कोर्ट के आदेश पर पांच भाई-बहनों के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने का नामजद मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति की पहली पत्नी ने अपनी पुरानी ससुराल में पहुंचकर न केवल घर का दरवाजा तोड़ा और जबरन घर में घुसकर अपने परिजनों के साथ मिलकर पुरानी सास-ससुर के साथ ही अन्य रिश्तेदारों की जमकर धुनाई कर डाली। इस मामले में थाने और पुलिस अफसरों के दर पर फरियाद के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर हमलावर दो अज्ञात और पांच भाई बहनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।
कूकड़ा निवासी गुलिस्ता पत्नी शाहबाज की कोर्ट अर्जी से आये आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुलिस्ता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके पति शाहबाज की पूर्व में मेरठ जनपद के इंचौली निवासी सगीर की पुत्री शमीना खातून के साथ शादी हुई थी। शादी टूट जाने के बाद भी शमीना परिवार से रंजिश पाले हुए थी। 04 जुलाई 2025 की दोपहर को उसके ससुर अपने दो बेटों शाहबाज और शहजाद के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गये थे। घर पर वो अपनी सास और जेठानी के साथ नमाज पढ़ने की तैयारी कर ही रही थी कि इसी बीच शमीना खातून अपनी बहनों मोहसिना और परवीन तथा भाइयों मोनू और सलीम के साथ दरवाजा तोड़कर उनके घर में जबरन घुस आई। इनके साथ दो अज्ञात लोग भी मौजूद थे।
गुलिस्ता का आरोप है कि इन लोगों ने आते ही गाली गलौच और अभद्रता शुरू कर दी। हमला करते हुए मारपीट करने लगे। सास को नीचे गिराकर उनके कानों से सोने के कुंडल खींच लिये। सलीम और मोनू ने उसको व उसकी जेठानी को दबोच लिया और अश्लील हरकतें करते हुए कोली भर ली। शोर शराबा सुनकर मौहल्ले के लोग और उनके परिजन भी घर आ गये। हमलावर इनके आने पर कार में बैठकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। गुलिस्ता ने बताया कि घटना के बाद थाने में और एसएसपी को भी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसएचओ नई मंडी दिनेश बघेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रकरण में आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  देशविरोधी बयानबाज़ी के खिलाफ व्यापारियों में पनपा रोष

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मौत बनकर दौड़ते ओवरलोड गन्ना वाहनों

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »