मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सड़क हादसे में घायल युवक की मदद करने के नाम पर एक युवक ने उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर गले से उसकी सोने की चेन ही उड़ा दी। उपचार के दौरान युवक की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे से आहत परिजनों ने जब इस हरकत की शिकायत की तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी से चेन बरामद कर ली है। क्षेत्र में घटना को लेकर आक्रोश है और आरोपी की करतूत चर्चा का विषय बनी हुई है।
तितावी थाना क्षेत्र के बघरा गांव में सोमवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक आदित्य पाल पुत्र पप्पू पाल निवासी ग्राम छतैला की मौत हो गई। वह बाइक पर सवार था और किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था। इस बीच मौके पर पहुंचे एक युवक ने हादसे का फायदा उठाते हुए घायल अवस्था में पड़े युवक की मदद के नाम पर गले से सोने की चेन निकाल ली। बाद में जब परिजनों को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही तितावी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात आरोपी से चेन बरामद कर ली। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पत्रकार की हरकत को लेकर लोगों में नाराज़गी है और सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा में बना हुआ है।

भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा के तहत पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह घोषणा लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई। इस निर्णय के बाद पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत में नए ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसे भी पढ़ें: वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के श्रद्धालु की मौत, चार गंभीर घायलशामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन





