रामराज में सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या

घायल सुरेंद्र को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मुजफ्फरनगर। मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में दिनदहाड़े हुई गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। रामराज के मुख्य बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर के सामने भीड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया। इस हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और व्यापारियों में भय व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें:  जनसेवा केंद्रों में अनियमितताः 32 सीएससी केंद्र तत्काल प्रभाव से बंद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामराज निवासी मोहल्ला जगजीवन पुरी के सुरेंद्र (28) पुत्र कश्मीर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने सुरेंद्र को उस समय गोली मारी, जब वह बाजार से गुजर रहा था। गोली चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घायल सुरेंद्र को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाल जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारे को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात क्यों की गई, इस बारे में मृतक के परिजनों से जानकारी ली जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-गाड़ी वाला आया, बाबू अब तू पैसा निकाल

खुलेआम बाजार में हुई इस गोलीबारी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से रामराज कस्बे में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। बता दें कि रामराज कस्बा मुजफ्फरनगर जिले में आता है, जबकि थानाक्षेत्र बहसूमा का है, जो कि मेरठ में आता है। यह दोनों जिलों के बॉर्डर का इलाका है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन नगर पंचायतों को गौशालाओं के लिए मिले 53.25 लाख

Also Read This

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन नगर पंचायतों को गौशालाओं के लिए मिले 53.25 लाखनुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने टीबी के प्रमुख लक्षण

Read More »