सीतापुर नवविवाहित जोड़ा आत्महत्या: महामाई मंदिर में 22 दिन बाद दर्दनाक अंत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अनिया कला क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर परिसर में रविवार सुबह एक नवविवाहित दंपती के शव पेड़ से लटके हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ने महज 22 दिन पहले इसी मंदिर में विवाह किया था।

मृतकों की पहचान खुशीराम (22) पुत्र निवासी बस्ती पुरवा, लहरपुर और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और पारिवारिक असहमति के बावजूद उन्होंने 6 दिसंबर को महामाई मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से प्रेम विवाह किया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को गहन मंथन

पुलिस का कहना है कि विवाह के शुरुआती दिनों में परिवारों में नाराजगी और तनाव था, लेकिन धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे थे। परिजन भी इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार हो रहे थे। शादी के बाद खुशीराम अपनी पत्नी के साथ लहरपुर स्थित घर में परिवार के साथ रह रहा था। ऐसे में अचानक यह घटना सामने आने से हर कोई स्तब्ध है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बहराइच को लेकर अलर्ट, जिले में पेट्रोल की खुली बिक्री पर रोक

रविवार तड़के जब ग्रामीण महामाई मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो परिसर में लगे एक पुराने पेड़ से पति-पत्नी के शव एक ही रस्सी के फंदे से लटके हुए दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस यह जांच कर रही है कि शादी के महज 22 दिन बाद ऐसा कौन-सा कारण सामने आया, जिसने इस युवा दंपती को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। मामले में मानसिक दबाव, पारिवारिक तनाव या किसी अन्य कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  नेताजी के घर पर था बकाया, चीफ ने विद्युत मीटर उखड़वाया

थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और समय को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  नोएडा में इंजीनियर की मौत: 2023 में चेतावनी के बावजूद नहीं बना जल निकासी सिस्टम,

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः सात दिन बाद पत्नी-बेटी के साथ घर लौटा घायल अजयग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों

Read More »