दिल्ली CM रेखा गुप्ता मीटिंग में पति संग पहुंचीं, AAP और कांग्रेस ने साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को शालीमार बाग विधानसभा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अपने पति मनीष गुप्ता के साथ पहुंचीं। सीएम ने इस बैठक की तस्वीरें X (Twitter) पर शेयर कीं, जिनमें उनके पति भी अधिकारियों के साथ बैठे नजर आए। मनीष गुप्ता पेशे से बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

विपक्ष ने कसा तंज

AAP ने सीएम की तस्वीर शेयर करते हुए व्यंग्य में लिखा कि दिल्ली में ‘फुलेरा पंचायत’ जैसी सरकार चल रही है।


AAP नेता संजय सिंह ने कहा – “दिल्ली में दो मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता आधिकारिक मुख्यमंत्री हैं और उनके पति सुपर मुख्यमंत्री। भाजपा ने 6 महीने में दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।”

कांग्रेस ने भी सवाल उठाया कि असली सरकार कौन चला रहा है – “मैडम रेखा गुप्ता या उनके पति?”

यह पहली बार नहीं है जब सीएम रेखा गुप्ता अपने पति को लेकर किसी आधिकारिक बैठक में पहुंचीं। इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम, जल बोर्ड और PWD की बैठक में भी मनीष गुप्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय रेलवे किराया बढ़ोतरी: 26 दिसंबर 2025 से किन ट्रेनों में कितना बढ़ा किराया, जानिए पूरी सूची

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद पर दूसरों को कोसती है, लेकिन खुद सीएम के पति को आधिकारिक मीटिंग में शामिल कर रही है।

मुख्यमंत्री का बयान

सीएम रेखा गुप्ता ने X पर लिखा –
“आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में शालीमार बाग विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्रीय प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर नियमित रिपोर्ट दें और तय समय सीमा में काम पूरा करें।”

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  दरगाह में लाइसेंस अनिवार्यता पर विवाद गरमाया, यह तुगलकी फरमान नहीं मानेंगे: सरवरसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »