मुजफ्फरनगर के 15 युवा स्वास्थ्य विभाग में बने कनिष्ठ सहायक

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कुल 1112 कनिष्ठ सहायकों तथा 12 एक्स-रे टेक्नीशियनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जनपद मुज़फ्फरनगर में यहां से चयनित 15 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुधीर सैनी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण द्वारा 15 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार, में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया। यहां पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने मुख्य अतिथियों व उीएम सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा गया। अतिथियों व अधिकारियों ने लाभार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह नियुक्ति युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटा

सीएमओ ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के 15 युवाओं का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग उत्तर प्रदेश में कनिष्ठ लिपिक के पद पर किया गया है। इनमें अमित कुमार, कु. शिवी, कु. वैशाली, पायल शर्मा, विदुषी त्यागी, विक्रान्त कुमार, सुमित कुमार, ललित कुमार, सौरभ धामा, विक्रान्त कुमार, विकुन्ज कुमार, अगम गर्ग, आवेश कुमार, शैलेन्द्र आत्रेय और शुभम पंवार शामिल हैं। इन सभी को जिला आवंटित कर दिया गया है। अमित कुमार, कु. शिवी, कु. वैशाली, पायल शर्मा, विदुषी त्यागी, विक्रान्त कुमार को जनपद सहारनपुर, सुमित कुमार, ललित कुमार, सौरभ धामा, विक्रान्त कुमार, विकुन्ज कुमार को जनपद मेरठ और अगम गर्ग, आवेश कुमार, शैलेन्द्र आत्रेय और शुभम पंवार को जनपद बागपत में तैनाती मिली है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब ये युवा अपने आवंटित जिलों में सर्विस ज्वाइन कर सकेंगे। उन्होंने युवाओं से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया की सराहना की गई। सभी नियुक्त अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। नियुक्ति पत्र पाकर सभी अभ्यर्थी अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन को संवारने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक होगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जिला चिकित्सालय में डॉक्टर सरकारी, लेकिन फीस प्राइवेट

Also Read This

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया

आखिरी ओवरों में पलटा मैच, कप्तान वैभव की घातक स्पिन गेंदबाजी से टाइगर्स की टीम 2 गेंद शेष रहते हुई ढेर मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पूल-बी में गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स ने रोमांचक संघर्ष में सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अंतिम ओवरों में गेंदबाज वैभव की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया और टाइगर्स के हाथ से जीत फिसल गई। इस हार के साथ टाइगर्स के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। इस मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का

Read More »

दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार लोगों को हिरासत में लिया, अन्य आरोपियों की तलाश मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत

Read More »

फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या, रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई वारदात, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, हत्या के बाद पहचान मिटाने की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, जिससे हत्या के बाद पहचान मिटाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नई मंडी थाना क्षेत्र की बीबीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित सिक्का फार्म हाउस में गुरुवार सुबह एक चौकीदार का शव

Read More »

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »