MUZAFFARNAGAR-सीएए की तैयारी में पुलिस का एंटी रायट ड्रिल

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव से पहले ही सीएए ;नागरिकता संशोधन कानूनद्ध को केन्द्र सरकार के द्वारा लागू किये जाने का इशारा दिये जाने के बाद ही इसके संभावित विरोध को देखते हुए उत्तर प्रदेश में किये गये हाईअलर्ट पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सीएए के विरोध में पांच साल पहले जनपद मुजफ्फरनगर में हुए हिंसक प्रदर्शन में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसी के कारण इस जिले को इस बार भी अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसी की तैयारी को लेकर रविवार की सुबह पुलिस ने दंगा नियंत्रण की फुल पु्रफ रिहर्सल करते हुए हथियारों और बल प्रयोग का प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने वालों को सख्त संकेत देने का काम किया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन ने मेरठ जोन को सीएए के दृष्टिगत संवेनशील श्रेणी में रखा है, जबकि दिसम्बर 2019 में मेरठ जोन के दूसरे जनपदों के साथ ही मुजफ्फरनगर में सीएए के विरोध में हिसंक प्रदर्शन हुआ था। अब 12 मार्च से पहले पहले केन्द्र सरकार द्वारा सीएए को लागू करने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में शासन द्वारा सभी जनपदों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए अलर्ट किया है। मुजफ्फरनगर जनपद को हाईअलर्ट किया गया है और किसी भी स्तर पर माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये गये हैं। इसी को लेकर पुलिस बल को एक्टिव किया जा रहा है।

रविवार को इसी के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान में एंटी रायट ड्रिल किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने एन्टी रायट इक्विपमैन्ट्स के साथ दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह द्वारा मौजूद फोर्स को एन्टी रायट ड्रिल के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए इस दौरान प्रयोग किये जाने वाले दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  संडे में एम.जी. पब्लिक स्कूल आओ, मुफ्त उपचार कराओ

इस दंगा नियंत्रण अभ्यास से पूर्व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण द्वारा फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया गया कि भीड़ के आकस्मिक एकत्रित होने अथवा किसी घटना विशेष के होने से उत्पन्न हुए रोष की स्थिति में लोगों के अवैधानिक रूप से एकत्रित होने तथा बलवा करने से उत्पन्न हुई स्थिति को नियन्त्रित करने और बलवाईयों को तितर-बितर करने के लिए एन्टी रायट ड्रिल का फोर्स द्वारा प्रयोग किया जाता है, जिससे कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।

एसपी सिटी ने बताया कि त्यौहारों एवं चुनाव के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जहां छोटी सी भी घटना बड़ा रूप ले सकती है, जिसके लिए तैयारियां बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ऐसी स्थिति के दौरान ड्यूटी में दंगा निरोधी उपकरणों से लैस होकर रहेंगे ताकि यदि कोई असामाजिक तत्व सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो पुलिस की तैयारियों के मद्देनजर उसका प्रयास विफल हो और स्थिति सामान्य रहे।

एसपी सिटी प्रजापत द्वारा सभी को विभिन्न एन्टी रायट इक्विपमैन्ट्स के बारे में जानकारी दी गई तथा ड्रिल का अभ्यास किये जाने से पूर्व स्वयं के द्वारा उपकरणों का डैमो दिया गया। साथ ही ड्रिल में मौजूद पुलिस बल को आपात स्थिति में आग पर काबू पाने और खुद का बचाव करने के तरीके भी बताए गये। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़ने, हवाई फायरिंग और अन्य उपकरणों का प्रशिक्षण भी पुलिस कर्मियों को दिया गया। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के अलावा एसपी देहात आदित्य बंसल, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं जनपद की समस्त थाना और शाखा प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  छपार में पत्रकार के बहनोई के घर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  इस संडे एमजी स्कूल में आकर नेत्र रोग का समाधान पायेंजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »