RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला वोट, ये दिया संदेश….

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए साथ आये रालोद और भाजपा के बीच गठबंधन का भले ही औपचारिक ऐलान नहीं हो पाया हो, लेकिन आज लखनऊ में इन दोनों दलों की नई सियासी दोस्ती की गहरी तस्वरी राज्यसभा के लिए हुई वोटिंग के दौरान सामने आई। मथुरा में रालोद के अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी का संदेश पाकर 26 फरवरी को लखनऊ पहुंचे उनके नव रत्नों (रालोद के नौ विधायक) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही आज सवेरे नौ बजे एनडीए के आठवें प्रत्याशी के लिए वोटिंग कर भाजपा और रालोद के बीच चौ. चरण सिंह को मिले भारत रत्न से बने दोस्ताना माहौल पर मुहर लगा दी है।

रालोद के सभी नौ विधायकों ने वोटिंग से पहले एकजुटता प्रदर्शित की और फिर खुलकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अपना वोट देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज हमने जंयत चैधरी के आदेश पर मतदान किया है। आगे उनका जो भी आदेश होगा सभी एकजुट होकर उसका पालन करेंगे। वहीं सपा में बगावत के कारण हालात काफी तनावपूर्ण बने नजर आये।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान मंगलवार को हुआ है। भाजपा के आठ और सपा के तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। भाजपा ने आठवीं और सपा ने तीसरी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। इसमें भाजपा की ओर से एनडीए के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ भी सपा की बगावत और रालोद के नौ विधायकों का साथ मिलने के काफी अपनी जीत के प्रति काफी आश्वस्त नजर आये।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधायकों को मतदान का प्रशिक्षण दिया और उसके बाद उनको मतदान के लिए ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही सवेरे करीब नौ बजे रालोद के नौ विधायकों राजपाल बालियान बुढ़ाना, अनिल कुमार पुरकाजी, मदन भैया खतौली, चंदन सिंह चैहान मीरापुर, प्रसन्न चौधरी शामली, अशरफ अली खां थानाभवन, गुलाम मौहम्मद सिवालखास, अजय कुमार छपरौली और प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी सादाबाद ने अपना मतदान एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में किया।

इस दौरान रालोद के राजस्थान की भरतपुर सीट से विधायक सुभाष गर्ग भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके साथ ही सपा विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, महाराजी देवी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। इस कारण राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ की जीत तय हो गई है। संजय सेठ ने विक्ट्री साइन बनाकर अपनी जीत का ऐलान भी मतदान के दौरान ही कर दिया।

इस मतदान को लेकर रालोद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट वायरल कर संदेश साझा किया है। रालोद की ओर से कहा गया कि पार्टी के सभी 9 विधायकों ने एकसाथ, एकमत होकर एनडीए प्रत्याशी को वोट किया। राष्ट्रीय लोकदल का वोट किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं के हक में है। हर वोट भारत रत्न चैधरी चरण सिंह जी के विचारों से प्रभावित और प्रेरित है। सभी माननीय विधायकों का धन्यवाद है जिन्होंने देश की मूल भावना के प्रति, चैधरी साहब के आदर्शों, मानकों और उनके सपनों के प्रति अपनी कड़ी मुहर लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  जनपद में भीडतंत्र का नही कानून का राज स्थापित हो- धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खूनी मोड बिलासपुर कट पर पुल बनने का रास्ता साफस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से लटका मिला लापता दलित युवक का शववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री की नाराजगी के बाद तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता का

Read More »