आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने किया तीसरे मोर्चे का गठन

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल ;आईएमसीद्ध के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने तीसरे मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने इसकी घोषणा दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक बैठक के बाद की है। बैठक में मुस्लिम, दलित व पिछड़ा वर्ग से अपने-अपने क्षेत्र में राजनीतिक पहचान रखने वाले दलों के नेताओं के अलावा इंडिया गठबंधन के संभावित सहयोगियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यह भी तय हुआ कि मुस्लिम, दलित और पिछड़ा वर्ग के साथ हो रही नाइंसाफी के खिलाफ सब एक साथ खड़े होंगे मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद लगा था कि भाजपा को हराने के लिए मजबूत गठबंधन सामने आया है, लेकिन कांग्रेस की नीतियों से गठबंधन बिखरता महसूस हो रहा है। भाजपा और आरएसएस जैसी शक्तियों से मुकाबला करने की क्षमता और इच्छा किसी में नजर नहीं आ रही है। मुस्लिमों, दलितों को नजर अंदाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

मौलाना ने कहा कहा कि हमारे हक हमें मिलने चाहिए। जो भी पार्टी इन सब में हमारे साथ हैं उनसे बात की जाएगी। अगर हमें गुलाम बनाकर हमारे वोट लेने तक हमें सीमित किया जाता है तो कथित सेकुलर पार्टियों को इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ही नहीं, देश की सभी एजेंसियां सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी के अनुसार तमाम मुद्दों पर गठबंधन की तरफ से देश की सेक्युलर पार्टियों को निमंत्रण दिया गया है। साथ ही ईवीएम पर बैन लगाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  युवा व्यापारी नेता तरुण मित्तल ने किया नवीन वोटर लिस्ट का अवलोकन

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  CYBER FROUD-एसपी ऑफिस से आया फोन

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »