MUZAFFARNAGAR-डीजे के विवाद में युवक को गोली मारी, मेरठ में मौत

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद से आई बारात में डीजे देर से पहुंचने को लेकर बारात में आये कुछ युवकों ने डीजे वाले से मारपीट की। ऐसे में दूल्हे के एक दोस्त ने डीजे वाले को बचाने के लिए विवाद निपटाने को बीच बचाव किया तो बारात में शामिल एक युवक ने उसको सीने में गोली मार दी और साथियों के साथ फरार हो गया। घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं शादी के रंग भी भंग पड़ जाने के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद रात्रि में ही सीओ ने थानाध्यक्ष के साथ बैंकट हाॅल जाकर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली हैं। वही मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गयी है।

मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जडौदा के समीप दिल्ली देहरादून राजमार्ग पर स्थित होटल किग्स विला में आयोजित विवाह समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग से एक बाराती की मौत हो गई। बाराती दूल्हे का दोस्त बताया गया हैक्। गोलियां चलने से समारोह में भगदड़ मच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुजफ्फरनगर के सिविल लाईन थानान्तर्गत चैधरी चरण सिंह कालोनी ;जाट कालोनीद्ध निवासी लोकेश कुमार पिछले कुछ समय से गाजियाबाद की वसुंधरा कालोनी में सपरिवार रहते हैं। लोकेश के बेटे अनुभव का विवाह क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी अरविंद की पुत्री से तय हुआ था। बुधवार शाम क्षेत्र के गांव जड़ौदा के समीप स्थित होटल किंग्स विला में विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इस शादी समारोह में चैधरी चरण सिंह कालोनी निवासी 25 वर्षीय निखिल तिवारी भी शामिल हुआ था। निखिल दूल्हे अनुभव का दोस्त था। रात्रि लगभग एक बजे डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग होने से चैधरी चरण सिंह कालोनी निवासी निखिल तिवारी गोली लगने से घायल हो गया। घटना से विवाह समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर सीओ खतोली डा. रवि शंकर मंसूरपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अखिल चैधरी ने बताया कि उपचार के दौरान निखिल की मेरठ में मौत हो गई। घटना की मृतक के पिता अनिल तिवारी की ओर से तहरीर दी गई है।

सीओ खतौली डा. रवि शंकर ने बताया कि मंसूरपुर क्षेत्र में किंग्स विला होटल में बरातियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक बराती गोली लगने से घायल हो गया। मेरठ में उपचार के दौरान घायल बराती की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। गाजियाबाद के वसुंधरा से बरात आई थी। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बरातियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद फायरिंग हुई, जिसमें बराती निखिल तिवारी गोली लगने से घायल हो गया। बरातियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। उपचार के दौरान बराती की मौत हो गई। बराती मूल रूप से मुजफ्फरनगर की जाट कालोनी के रहने वाले हैं और वसुंधरा में रह रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज ली गई है। मृतक के पिता अनिल तिवारी ने बताया कि डीजे वाले से कुछ युवक गाली गलौच कर रहे थे, इसी बीच निखिल ने बीच बचाव किया, तो उसको गोली मार दी गयी।

इसे भी पढ़ें:  मस्त अधिकारियों को पस्त किसानों की पीड़ा सुनाने आ रहे धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  9.12 लाख करोड़ का बजट 25 करोड़

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »