RAMLALA PRAN PRATISHTHA—22 को जिले में सभी कुछ रहेगा बंद

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन को देखते हुए अब पूरी तरह से श्रीराम की भक्ति की बयार जिले में गांव देहात और शहर में दिखाई देने लगी है। लोगों ने अपने घरों को भगवा ध्वज और लाइटिंग कर सजाया है तो वहीं अब जिले के सभी निजी और राजकीय महाविद्यालयों की साज सज्जा के लिए जिला प्रशासन ने आॅर्डर जारी कर दिया है। इसके साथ ही जनपद में शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया। डीएम ने अपने कार्यालय पर सफाई कराई। वहीं 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसमें प्रतिष्ठान और फैक्ट्रियों को बंद रखने के साथ ही मीट और शराब की दुकानों पर भी ताला लटका नजर आयेगा। वहीं स्कूल काॅलेजों में भी अवकाश रहेगा तो वहीं बैंक भी आधे दिन के बाद ही खुलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  दौराला शराब कांड पर नया मोड़, बहन पर साजिश का आरोप

श्रम प्रवर्तन अधिकारी शालू राणा ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए 22 जनवरी को शासन के निर्देशों के चलते जनपद में पूर्ण रूप से सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। उन्होंन ेबताया कि इसके लिए सभी को अवगत करा दिया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इसी के दृष्टिगत निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन उस दिन उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के अन्तर्गत आवर्त प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा के खिलाफ जनता लड़ रही चुनाव, इनकी विदाई तयः चन्द्रशेखर

इसके साथ डिपार्टमेंट आफ फाइनेंसियल सर्विसेज द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बैंक भी बंद रहेंगे, इसके बाद ही कामकाज शुरू किया जायेगा। दूसरी ओर योगी सरकार ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत प्रदेश में मीट-मछली और शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में शराब और मीट की दुकानों तथा मांसाहारी होटलों को बंद रखने के लिए निर्देश जारी किये हैं। वहीं एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत आज जनपद में सभी सरकारी कार्यालय में साफ सफाई के लिए अभियान चलाया गया, वहीं उन्होंने जिले के सभी निजी और राजकीय महाविद्यालयों और सरकारी भवनों में 22 जनवरी से 26 जनवरी तक विशेष रूप से प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। सभी स्कूल और काॅलेजों में भी इस दिन अवकाश रहेगा। वहीं आज कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर आज डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत खुद अपने हाथांे से झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को सफाई के लिए प्रेरित भी किया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम निकिता शर्मा ने भी झाड़ू लगाई और सफाई की। 

इसे भी पढ़ें:  व्यासजी के तहखाने में मुस्लिम पक्ष को कोई राहत नहीं

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों की सेवा की

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »