SAWACHTA ABHIYAN–डीएम-एडीएम ने रुड़की रोड पर हाथों से उठाया कूड़ा

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार की सुबह नगर के रुड़की रोड पर झाड़ू लगाई और अपने हाथों से कूड़ा उठाकर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि अयोध्या धाम में आयोजित श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशनुसार पूरे प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक संपूर्ण स्वच्छता अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समस्त विकास खंड एवं नगर निकायों के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलते हुए साफ सफाई का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम करते हुए प्लास्टिक एवं पाॅलिथीन का उपयोग न किए जाने के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया जाएगा एवं उन्हें प्लास्टिक एवं पाॅलीथिन से होने वाले प्रदूषण के संबंध में जागरूक कर इसके उपयोग को कम से काम किया जाने का प्रयास किया जाएगा। रुड़की रोड पर स्वच्छता अभियान के दौरान सभासदपति प्रमोद कुमार, सभासद सुनीता, पूर्व सभासद सलेकचंद, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार सहित संबंधित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नेशनल कान्फ्रेंस पिड-एंडोकान 2024 का आयोजन

डीपीआरओ ने 110 गांवों में टीम भेज मंदिरों पर कराई साफ-सफाई

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्री राम की दूसरी बार होने जा रही वापसी को लेकर देशभर में आस्था, श्र(ा, भक्ति और उल्लास व उत्साह का वातावरण बना हुआ है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के परिप्रेक्ष्य में आज से शुरू हुए साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत जिले के मंदिरों और तीर्थ क्षेत्रों पर विशेष सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है।

रविवार को जिले के गांव गांव में जिला पंचायत राज विभाग के अन्तर्गत सफाई कर्मचारियों की टीमों को भेजकर स्वच्छता अभियान के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया गया। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में आज जनपद के सभी नौ विकास खंड क्षेत्रों में गांवों के सभी देव स्थलों, मंदिरो व सार्वजनिक स्थलों तथा चैक चैराहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीपीआरओ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत पूरे प्रदेश के अंदर यह अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में भी आज इसका शुभारंभ हुआ है। 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा पर यह अभियान सम्पन्न होगा। डीपीआरो अनिल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि रोस्टर के अनुसार सभी ग्राम पंचायत में 22 जनवरी तक यह स्वच्छता अभियान चलेगा। जन प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आज पहले दिन करीब 110 गांव में यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाईकर्मियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम मे पूरा सहयोग किया। 

इसे भी पढ़ें:  एसटीएफ किया एक लाख के ईनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर

Also Read This

एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, कोर्ट में की शादी

कानपुर- कानपुर देहात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक महिला और पुरुष के कोर्ट में शादी करने का दावा किया गया है। वीडियो में दोनों गले में फूल माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से रिश्तों की एक ऐसी उलझी हुई तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक हर जगह हलचल मचा दी है। अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके दामाद द्वारा कोर्ट मैरिज किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Read More »

ऑनलाइन गेमिंग के विवाद में बेटे ने पिता और बहन की ली जान, मां गंभीर

बंगलूरू- कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक सेकेंड ईयर पीयू छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता और बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला किया। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग को लेकर परिवार में विवाद की आशंका की जांच कर रही है। कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सेकेंड ईयर प्री-यूनिवर्सिटी छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता और बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी छात्र

Read More »

9 जून को मनाया जायेगा श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ का 11वां वार्षिक उत्सव

मुजफ्फरनगर। श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं भाजपा नेता पंकज महेश्वरी को आगामी 9 जून को आयोजित होने वाले संघ के 11वें वार्षिक उत्सव का निमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की कंपनी साफ-सफाई में हुई फेल, गंदगी के कारण बनी शहरवासियों की रेलइस अवसर पर संघ परिवार के अमन तायल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार का 11वां वार्षिक उत्सव 9 जून की रात्रि में शहर स्थित सनातन धर्म सभा भवन में भजन संध्या के रूप में श्रद्धा एवं

Read More »