MUZAFFARNAGAR–पूरी तरह टैंट नगरी में तब्दील हुआ कलेक्ट्रेट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य को घोषित करने और बकाया गन्ना भुगतान कराये जाने के लिए भाकियू अराजनैतिक का जिला कलेक्ट्रेट में किसानों का धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस बेमियादी आंदोलन के कारण किसानों ने डीएम दफ्तर को झोपड़ी बनाकर पूरी तरह से टैंट नगरी में तब्दील कर दिया है। अब किसान 10 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही आंदोलन को नई करवट देने की रणनीति बनाई जा रही है। आज धरने के दिन यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक भी दूसरे जिलों के किसान नेताओं के साथ धरने पर पहुंचे और अंादोलन को प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

बता दें कि गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने सात दिन पहले डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया था, इसके साथ ही इसे बेमियादी धरने में तब्दील कर दिया गया। जिलाध्यक्ष अंकित चैधरी और मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में लगातार धरना चलाया जा रहा है। सोमवार को सातवें दिन भीषण सर्दी के बीच भी किसान इस धरने पर अपनी झोपड़ियों में हुक्के के साथ डटे नजर आये। यहां पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता चै. धर्मेन्द्र मलिक ने किसान नेताओं से आंदोलन को मजबूती के साथ चलाने पर चर्चा की। इस दौरान दूसरे जिलों से भी यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी यहां पहुंचे और समर्थन व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई।

जिलाध्यक्ष अंकित चैधरी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन सर्व के पदाधिकारी पहुंचे उन्होंने इस आंदोलन में अपना समर्थन व्यक्त किया। वहीं पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक का संदेश लेकर उनके छोटे पुत्र निशांत मलिक भी किसानों के धरने पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद का पत्र जिलाध्यक्ष को सौंपते हुए बताया कि किसानों के हितों की लड़ाई को लेकर वो पूरी तरह से संगठन के साथ हैं। वहीं जिलाध्यक्ष सहारनपुर नरेश स्वामी भी यूनियन के कार्यकर्ताओं को लेकर धरने पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोपहर बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया गया है, जल्द ही मूल्य घोषित होगा। अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट से धरना हटाने के लिए अपील की, लेकिन मूल्य घोषित होने तक आंदोलन जारी रखने पर की बात संगठन के पदाधिकारियों ने कही। अधिकारियों के साथ यह वार्ता सफल नहीं हो सकी। 

इसे भी पढ़ें:  वकील ने जज से की अभद्रता...छह महीने के लिए जेल भेजा गया

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूमस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  हापुड़: स्विमिंग से लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चार बच्चों समेत सभी की दर्दनाक मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूमभाकियू

Read More »