देवबंद के इमलिया गांव में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, 7 कुंतल मिलावटी पनीर नष्ट

देवबंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमलिया में खाद्य विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में संचालित हो रही नकली पनीर की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापे के दौरान अधिकारियों को लगभग 7 कुंतल मिलावटी पनीर और 450 लीटर दूध बरामद हुआ, जिसे टीम ने आठ सैंपल लेने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  नगर देवबंद और आस पास के गांवो में ईद उल अज़हा कि नमाज़ सकुशल समपन्न होने पर ज़िला और नगर का प्रशासन बधाई का पात्र - डां अनवर सईद



 


खाद्य सुरक्षा अधिकारी (DO) मनोज वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मौके से लिए गए सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं तथा अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया गया है। नकली पनीर के पकड़े जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा


गौरतलब है कि खाद्य विभाग की ओर से इस समय नकली पनीर, घी और दूध जैसी मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार तेज किया गया है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *