डॉ. मुखर्जी के बलिदान ने राष्ट्र प्रथम की सीख दीः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर पटेल नगर स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने पौधारोपण कर स्वच्छ और हरित पर्यावरण का संदेश दिया। यहां पर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

चेयरपर्सन स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने न केवल भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी यह संदेश दिया कि राष्ट्र पहले है, और हम सबका कर्तव्य है इसकी सेवा। उनका बलिदान केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि एक आदर्श है दृ एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान,दृ इस मंत्र को उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस तक जीवित रखा। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जब राष्ट्र की बात हो, तब कोई भी त्याग छोटा नहीं होता।

उन्होंने सभी से पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए कहा कि आज जब हम यहाँ पौधारोपण कर रहे हैं, तो यह केवल पर्यावरणीय जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं है, बल्कि यह उस राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति है जिसे डॉ. मुखर्जी ने अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। एक वृक्ष लगाना, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की आशा बोना है। यह प्रकृति की पूजा है, यह धरती माता के प्रति कृतज्ञता है। कार्यक्रम में नगर पालिका के युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, हनी पाल, पूर्व सभासद बबीता सहित नगर के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर में पौधे रोपित किए और ‘एक वृक्ष-अनेक लाभ’ के महत्व को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें:  किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  4th JUNE-मतगणना दिवस की तैयारियों को एडीएम ने

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »