तकनीकी खामियों के कारण दिशा समिति की बैठक स्थगित, हरेन्द्र मलिक नाराज

मुजफ्फरनगर। विकास भवन के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ;दिशाद्ध की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सांसद हरेन्द्र सिंह मलिक द्वारा करते हुए विकास कार्याे की प्रगति और कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के शुभारंभ पर प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर द्वारा सांसद हरेन्द्र मलिक का पारंपरिक स्वागत किया गया, जिसमें पटका, पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट की गई।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-मिथलेश की किस्मत ने मारा जोर, जयंत ने दिया टिकट

इस अवसर पर राज्य के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, विधायक मिथलेश पाल, एमएलसी वंदना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अध्यक्ष सांसद हरेन्द्र मलिक ने पूर्व बैठक की कार्यवाही में पाई गई तकनीकी कमियों की ओर समिति का ध्यान आकर्षित किया। उन्होेंने स्पष्ट किया कि उक्त कारणों से वर्तमान बैठक को स्थगित करना अपरिहार्य हो गया है। साथ ही, आगामी बैठक के आयोजन एवं प्रक्रिया के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। दिशा समिति की इस बैठक की भूमिका महत्वपूर्ण रही, यद्यपि तकनीकी कारणों से इसे स्थगित किया गया, तथापि आगामी बैठकों के लिए ठोस रूपरेखा सुनिश्चित की गई है।

इसे भी पढ़ें:  नदी में खड़े होकर जश्ने आजादी मनाएंगे सिकंदरपुर के ग्रामीणः विकास शर्मा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *