देवबंद जैन समाज द्वारा श्री कृष्ण गौशाला रजि. देवबंद में गोसंरक्षण हेतु टीन शेड व पंखे लगवाए गए

देवबंद। रविवार को जैन समाज देवबंद द्वारा श्री कृष्ण गौशाला रजि. देवबंद में गौसंरक्षण की कड़ी में जीव दया के भाव के साथ पशुओं के खड़े होने के स्थान पर टीन शेड के निर्माण कार्य के साथ 16पंखें लगवाए गए । जिसका उद्घाटन सुप्रसिद्ध डॉक्टर डीके जैन द्वारा किया गया। देवबंद के सुप्रसिद्ध डॉ. डी.के जैन ने मीडिया को बताया कि जैन समाज जो अहिंसा और करुणा के सिद्धांतों पर आधारित है, इस समाज ने गौशाला में टीन शेड का निर्माण कार्य व पंखे लगवाने का मुख्य कारण गौवंश के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक स्थान प्रदान करना है, जहां वे प्राकृतिक वातावरण में रह सकें। यह कदम ने केवल गौवंश के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करता है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है।

वही शुभम जैन ने कहा कि यह ध्यान देने योग्य है कि जैन धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है और गौवंश की देखभाल करना एक महत्वपूर्ण धार्मिक कर्तव्य माना जाता है। यह पहल अन्य समाजो और समुदायो के लिए भी एक प्रेरणास्रोत हो सकती है, जो गौवंश की देखभाल और संरक्षण के लिए काम करें। गौशाला सेवा समिति के सदस्यों ने देवबंद जैन समाज का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जैन समाज शुरू से ही जीव दया के कार्यों में आगे रहा है और हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करता आया है, इसी के साथ जैन समाज देवबंद द्वारा गौशाला के सदस्यों का सम्मान किया गया ,साथ ही को गौशाला के सभी कर्मचारियों को उनके इस समर्पण कार्य के लिए पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर अतुल जैन, विकास जैन ,प्रवीन जैन,रजनीश जैन, अनुज जैन,अजय जैन ,आकाश जैन ,प्रियांशु जैन ,अर्पित जैन ,चंदन जैन ,मोनिका जैन समस्त जैन समाज मौजूद रहा।

इसे भी पढ़ें:  धर्मनगरी देवबंद में धूमधाम से मनाया गया आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 63वां अवतरण दिवस

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »