धर्मनगरी देवबंद में धूमधाम से मनाया गया आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 63वां अवतरण दिवस

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के धर्मनगरी देवबन्द में श्री दिगंम्बर जैन पारसनाथ मंदिर जी सारगवाड़ा अतिथि भवन में विराजमान आराध्य धाम प्रेरणाता आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 63वां अवतरण दिवस सकल जैन समाज व वर्षायोग समिति द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया। प्रातः बेला में समाज द्वारा श्रीजी का अभिषेक ,शांतिधारा , भक्तामंर विधान-पूजन कर व आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज का अर्ध चढ़ाकर आराध्य धाम प्रणेता आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी की भक्ति के साथ महाराज श्री के चरणो का पद प्रक्षालन ,पूजा-अर्चना व आरती की गई। समाज द्वारा आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के 63वें अवतरण दिवस पर शास्त्र भेंट किया गया। शाम की बेला में आचार्य श्री की गुरु भक्ति में आरती के थाल प्रतियोगिता , आचार्य श्री के परिचय पर प्रश्नमंच का आयोजन किया जायेगा। वर्षायोग समिति ने आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का जीवन परिचय प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज श्री का पूर्व नाम राजेश जैन, जन्म 23 जुलाई 1963 को सहजपुर ,जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) मे पिता श्री बाबूलालजी जैन, श्रीमती शांति देवी जैन के परिवार में हुआ। इन्होंने ग्रह त्याग 12 अप्रैल 1986 इंदौर (मध्य प्रदेश) में किया। इन्होने क्षुल्लक दीक्षा 20 जुलाई 1988 वागीदौरा(राज.) , मुनि दिक्षा 18 अप्रैल 1989 को पावन पर्व महावीर जयंती के दिन (परतापुर राज.) व आचार्य पद 23 जनवरी 2022 पुष्पगिरी तीर्थ (मध्य प्रदेश) मे आ.प. पू. वात्सल्य दिवाकर आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज से ली। इनका वर्ष 2002 में धर्मानगरी देवबन्द मे मुनि पद पर रहेकर वर्षायोग किया था। अब पुन: दूसरी बार वर्ष 2025 मे इनका आचार्य पद पर रहेकर हमे वर्षायोग का सौभाग्य से प्राप्त हुआ।महाराज श्री ने अपने अवतरण दिवस पर दिए गए प्रवचन में कहा की स्वयं को पहचानने, कर्मों से मुक्ति पाने, और अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य, और अपरिग्रह जैसे जैन सिद्धांतों का पालन करने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द जैन समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया।


उनके प्रवचनों का मुख्य विषय

आत्म-साक्षात्कार:

आचार्य श्री ने श्रोताओं को स्वयं को आत्मा के रूप में पहचानने और अपनी वास्तविक प्रकृति को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मा, आनंद, ज्ञान और शक्ति का भंडार है, और यह जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति पा सकती है। उन्होंने कर्मों के फल से बचने के लिए, व्यक्ति को अच्छे कर्म करने चाहिए और बुरे कर्मों से बचना चाहिए। बाहरवें दिन का भक्तांमर विधान श्री महेंद्र कुमार जैन द्वारा कराया गया। इस अवसर पर अनुज जैन ,सुबोध जैन ,अजय जैन ,रविंद्र जैन ,अंकित जैन ,मुकेश जैन,अर्चना जैन,सविता जैन,सुनीता जैन,ऊषा जैन सहित समस्त सकल जैन समाज उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

Also Read This

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद के इमलिया गांव में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, 7 कुंतल मिलावटी पनीर नष्टकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में रोटरी क्लब ने किय कम्प्यूटर लैब का उदघाटपालिका टीम

Read More »