मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा, कंपोजिट विद्यालय ग्राम चांदपुर में एक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया गया, जिसके लिए ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने क्लब सदस्य भाजपा नेत्री ममता अग्रवालएवं विपुल भटनागर से आग्रह किया था, इस आग्रह पर क्लब सदस्यों ने मिल कर विद्यालय में एक कंप्यूटर लैब लगवाई, जिस से वहां पढने वाले बच्चो एवं अध्यापिकाओ को कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त हो सके,प्रधान सुनील कुमार ने आश्वासन दिया की कंप्यूटरो की देखभाल एवं भरपूर प्रयोग किया जायेगा, इस अवसर पर क्लब से विपुल भटनागर, ममता अग्रवाल, अध्यक्ष कौशल कृष्ण, सचिव नरेश शर्मा, निशंक जैन, विनय सिंघल, अमित कुच्छल, मनोज गुप्ता, उमेश गोयल, कुलदीप भारद्वाज, अमित कुच्छल, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे, समारोह में मुख्य अतिथि श्री संव जैन ;उद्योगपति एवं समाजसेवीद्ध रहे, उन्होंने भी क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि जब भी किसी कार्य के लिए उनकी आवश्यकता होगी वे क्लब के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा
खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें: खुब्बापुर जंगल में फिर बिजली लाइन चोरी से किसानों में गुस्सागिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ




