श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का हुआ मंगल आगमन

मुज़फ्फरनगर-  8 जून की प्रात: काल की बेला में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की पावन धरा पर गणचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, संस्कार प्रणेता, जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणास्त्रोत, ज्ञानयोगी,आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का मंगल आगमन हुआ। इस अवसर पर बैंड बाजों के साथ सकल जैन समाज व प्रबंध कमेटी द्वारा आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन व आरती करके स्वागत किया गया। आचार्य श्री ने भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए , इसी अवसर पर ज्ञानोदय क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा भगवान पार्श्वनाथ का 157 वा सामूहिक अभिषेक वहलना की पावन धरा पर आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्लब सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, पूजन व शांतिधारा की। आचार्य श्री द्वारा अपने मुख से शांतिधारा का पाठ किया गया। तत्पश्चात आचार्य श्री के सानिध्य में मानव कल्याण, जीव दया व विश्वशांति के लिए कल्याण मंदिर स्त्रोत विधान का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों जैन श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। आचार्य श्री ने विधान में सभी मंत्रों को उच्चारण कर सभी को आशीर्वाद दिया, आचार्य श्री के प्रवचन सुनकर सभी भक्त भावविभोर हो गए। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, खतौली, देहरादून के अलावा अन्य क्षेत्रों से काफी संख्या में वहलना जैन मंदिर में आने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सभी भक्तों ने भगवान पार्श्वनाथ व आचार्य श्री के दर्शन कर अपने को धन्य किया। बाहर से आने वाले सभी भक्तों के लिए समुचित व्यवस्था प्रबंध कमेटी द्वारा क्षेत्र पर की गई थी। शाम को संध्याकालीन गुरुभक्ति व महाआरती में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  नगीना सीट पर आजाद समाज पार्टी के चन्द्रशेखर भाजपा के ओमकुमार से 67,434 आगे

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंध कमेटी श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना के अध्यक्ष राजेश जैन ( गर्ग डुप्लेक्स), महामंत्री संजय जैन ( पारस टी. एम. टी.), कोषाध्यक्ष मनोज जैन ( जैन मिलन विहार), प्रवीण जैन ( हुंडई), सतीश जैन ( नावला वाले), रोहित जैन, आशीष जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन, विभोर जैन, विपिन जैन अमित जैन, मुकेश जैन, विजय जैन, अभिषेक जैन, गौरव जैन, अभिनव जैन के साथ जैन बाल संस्कार चैनल का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  पिता ने डांटा तो बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

आचार्य श्री का आगामी कार्यक्रम नगर के सुरेन्द्र नगर, मुनीम कॉलोनी, व प्रेमपुरी में रहेगा जहां पर आचार्य श्री के भव्य आगमन की तैयारी की जा रही है। काफी समय बाद नगर में आचार्य श्री के आगमन से जैन समाज में खुशी की लहर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *