पर्यावरण हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है- सांसद चंद्रशेखर

खतौली। फलावदा रोड स्थित पूर्व प्रधान नरेश के प्रतिष्ठान पर भीम आर्मी के संस्थापक आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद पहुंचे, उन्होंने पास स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज आश्रम एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन के परिसर में पौधारोपण किया।

सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने पत्रकारो से बातचीत में कहा कि पर्यावरण हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिस तरह से औद्योगिक क्षेत्र बढ़ रहे हैं, ट्रैफिक बढ़ रहा है, गाड़ियां बढ़ रही है, इंजन बढ़ रहे हैं, हम दिल्ली जैसे शहरों में रहते हैं, वहां देखते हैं कि पर्यावरण बहुत बढ़ रहा है। सांस लेने में दिक्कत आती है। कल हमारी जीत को एक साल हुआ। उस एक साल के उपलक्ष में हमने जगह-जगह प्याऊ लगाकर पेयजल वितरित किया। आज पर्यावरण दिवस है। इसीलिए हमने जनपद नगीना सहित अन्य स्थानों पर भी अपने कार्यकर्ताओं को संदेश देकर हजारों पेड़ लगवाए, जितने ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे उतना ही पर्यावरण शुद्ध रहेगा। सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए, जहां पेड़ होंगे वहीं जलवायु से लेकर हर चीज अच्छी होगी। जहां पेड़ नहीं है वहां क्या स्थिति है किसी से छुपा नहीं है। भू माफिया द्वारा काटे जा रहे पेड़ पर उन्होंने कहा कि भूमाफिया जो पेड़ काट रहे हैं उन पर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए और उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  जैन एजुकेशन एसोसिएशन की बैठक हंगामे के चलते स्थगित, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

इस अवसर पर जिला प्रभारी हरिमोहन, बबलू, नरेश प्रधान, सतीश कुमार, साहिल, अंस, अरुण कुमार, हरिओम सहित आर्य पुरी भूड़ शेखपुरा के अन्य व्यक्ति मोजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *