मंडी में अतिक्रमण पर बुलडोज़र चलने के बाद व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन

खतौली। नगर की मंडी में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए गए बुलडोज़र अभियान के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। प्रशासन द्वारा दो दिन पूर्व चेतावनी दिए जाने के बाद बुधवार को आक्रोशित व्यापारियों ने तेज गर्मी के बीच अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया और खुले आसमान के नीचे सब्जियां बेचने का कार्य किया।

व्यापारियों का कहना है कि प्रचंड गर्मी में पहले ही लोग बीमार पड़ रहे हैं, ऐसे में प्रशासन ने उनके सिर से छत छीनकर उन्हें खुले में बैठने को मजबूर कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि मंडी समिति या तो एक सप्ताह के भीतर टीन शेड लगवाए या फिर व्यापारियों को स्वयं शेड लगाने की अनुमति दे। व्यापारी राधे प्रणामी ने बताया कि सब्जियां खराब हो रही हैं और लाखों का नुकसान हो रहा है। गोविंद भूटानी ने कहा कि मंडी में स्थायी व्यवस्था न होने से ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। हाजी नोमान ने बताया कि बारिश या तेज धूप में व्यापार पूरी तरह ठप हो जाता है। बिलाल ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय व्यापारी खुली सड़क पर धूप में काम नहीं कर सकते। युवराज शर्मा, अनिल ठाकुर और फुरकान खान सहित अन्य व्यापारियों ने भी प्रशासन से तत्काल स्थायी व्यवस्था की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं निकाला गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल मंडी में अफरा-तफरी और अस्थायी व्यवस्था के चलते कारोबार पर गंभीर असर पड़ा है। उधर मंडी में काम करने वाली महिला मजदूरों ने भी बताया कि भयंकर गर्मी के कारण वह काम कर पाने में असमर्थ हैं। गर्मी में काम करने के कारण बीमार हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  श्री मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर मेले के अंतर्गत बाल नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटकेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी को पीटा, धोखे से निकलवा दिया गर्भाशयवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  संजीव की हार पर अनुराधा चौधरी की आंख से

Read More »