रिटायर्ड बाबू ने पालिका के कई पटलों का लिया ठेका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में व्यवस्था बेलगाम होती नजर आ रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों पर अंकुश लगाने के लिए चेयरपर्सन लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन उनको अंधेरे में रखकर पालिका के ही कुछ अधिकारी गठजोड़ का खेल खेलते हुए मनमर्जी का आलम बनाये हुए हैं। ओपन जिम में चेयरपर्सन को पूरी तरह से भ्रमित किया गया और उनको अंधेरे में रखकर ठेकेदार फर्म को भुगतान कर दिया, कई प्रकरणों में जांच को लटकाया जा रहा है और अब ऐसा मामला सामने आ रहा है, जो अंदरूनी स्तर पर खूब चर्चाओं में है। इसमें एक अधिकारी को विश्वास में लेकर पालिका से रिटायर्ड एक बाबू ने फिर से चेयरपर्सन की आंखों में धूल झौंकने की पूरी पिक्चर बना ली है। इसमें पालिका के कई लिपिकों को उनका मनचाहा पटल दिलाने के लिए तबादला सूची तैयार कर ली गई। पैसों की डील भी हो चुकी है और यह पिक्चर अभी सेंसर बोर्ड तक पहुंची है, यहां से मंजूरी मिलने के बाद रिलीज करने का पूरा ठेका हो चुका है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में चल रहे 165 मकतबों पर एटीएस की नजर

टाउनहाल से शहरी चौपालों तक हो रही चुगली पर कान लगाये तो चर्चा है कि नगरपालिका परिषद् में इन दिनों एक रिटायर्ड बाबू का अमल दखल पूरी तरह से प्रशासनिक और विभागीय कामकाज को प्रभावित कर रहा है। इस बाबू के प्रभाव से हो रहे कार्यों की भनक चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप तक ना पहुंचे, प्यादों ने इसका भी भरपूर प्रबंध किया हुआ है। अब अपने कुछ खास प्यादों को पालिका की शतरंज की बिसात पर फिट करने के साथ ही लिपिकों को मनचाहा पहल दिलाने के लिए पूरे विश्वास और उत्साह के साथ यह रिटायर्ड बाबू अपनी तैयारी कर चुका है। चौपालों पर हो रही चुगली पर विश्वास करें तो पालिका के मलाईदार समझे जाने वाले कुछ पटलों पर लिपिकों का तबादला कराने के लिए रिटायर्ड लिपिक ने पूरी डील भी कर ली है। इतना ही नहीं वर्क ऑर्डर, फर्जी साइन और अन्य कुछ प्रकरणों की जांच में फंसे बताये जा रहे कुछ लिपिकों की जान बचाने की डील भी यह रिटायर्ड बाबू कर चुका है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनाई होली

यही कारण है कि एक छोटे अधिकारी के फर्जी साइन से लेकर बड़े अधिकारी के फर्जी साइन तक के मामले में अभी कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं हुई, बस केवल जांच के नाम पर ही इन इनको लटकाया जा रहा है, क्योंकि रिटायर्ड बाबू नहीं चाहता कि कार्यवाही हो पाये। अपने फर्जी साइन पर खुद एक अधिकारी भी खामोश है, चिट्ठी-पतरी में मामला एफआईआर की बात तक तो पहुंचा, लेकिन नतीजा शून्य है। चर्चा तो यहां तक है कि बड़े अधिकारी के फर्जी साइन के प्रकरण में एक अनुचर और एक लिपिक की पुख्ता गवाही कराने में भी इस रिटायर्ड लिपिक का ही पूरा दिमाग चला है। चौपाल पर लोगों के बीच चल रही तीव्र चुगली में बताया गया है कि यह रिटायर्ड लिपिक लिपिकों के साथ ही पालिका के हर कर्मचारी के सम्पर्क में है। लिपिक अब मनचाहा पटल पाने के लिए इस रिटायर्ड बाबू के प्रभाव को नमन कर परिक्रमा करते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ लिपिकों की डील तो पक्की होने का दावा भी इन चुगलियों में हो रहा है। इसी को लेकर वो संतुष्ट होकर केवल आदेश का इंतजार कर रहे हैं। बताया गया कि एक अधिकारी को विश्वास में लेकर रिटायर्ड बाबू ने डील के अनुसार पटल दिलाने और जांच से बचाने के लिए लिपिकों की सूची फील गुड के आधार पर बना ली है। अब यह सूची चेयरपर्सन के दरबार मेें पेश कर चिड़िया बिठाने की भूमिका बनाई जा रही है। इसमें देरी होने पर मनचाही डील करने वाले लिपिक भी परेशान हो रहे हैं। रिटायर्ड बाबू के वो सम्पर्क में तो हैं, लेकिन डील पर गुड फील की खबर सुनने के लिए उनको रिटायर्ड बाबू से मुलाकात के लिए यूपी छोड़ने के लिए ही विवश होना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि पालिका के लिपिकों को मनचाहा पटल देने का ठेका लेने वाले रिटायर्ड बाबू अपने एक अधिकारी के विश्वास के बाण से तबादला आदेश का तीर कब तक छुड़वाने में सफल हो पाते हैं। शहर की चौपालों को भी इस तबादला आदेश का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 76 आंगनबाडी केन्द्रों को दी 15 लाख की सौगात

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मंडलायुक्त ने शुकतीर्थ में जगाया सफाई का जोशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनाई होलीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुठभेड में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तारभाकियू नेता विकास

Read More »