पौत्री से छेड़छाड़ पर की थी नेपाली बहादुर की हत्या

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर क्षेत्र में नहर के पास मिले नेपाली नौकरी बहादुर की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नेपाली बहादुर की हत्या उसको 12 साल से पहचान रखने वाले व्यक्ति ने ही की थी। नेपाली बहादुर ने उसके घर में पौत्री से छेड़छाड़ की थी, जिसके कारण गुस्से में आकर नेपाली को पीटा गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार हत्योरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर ने गुरूवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नेपाली नौकर बहादुर की हत्या के अभियोग का अनावरण करते हुए चार हत्यारोपियों को दबोचा है। इनमें से 03 शातिर हत्याभियुक्तों को उपाध्याय कैन्टीन तथा एक अभियुक्त को मोन्टी तिराहा मीरापुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बोरा बरामद किया गया। सीओ यतेन्द्र नागर ने बताया कि गत तीन नवम्बर को थाना मीरापुर पुलिस को सिखरेड़ा नहर पुल के पास एक अज्ञात शव मिला था, शिनाख्त का प्रयास किया गया तो मृतक की पहचान बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई। मृतक नेपाली बहादुर मगन सिंह के यहां नौकरी करता था। मामले में दो दिन बाद 5 नवम्बर को मगन सिंह पुत्र दिमाग सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी थाना मीरापुर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर बहादुर की हत्या के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा 6 नवम्बर की रात्रि में बहादुर की हत्या में शामिल रहे चार हत्यारोपियों हरपाल पुत्र ओमी, अजय पुत्र हरपाल और निक्की पुत्र मंगल निवासी मौहल्ला सराय दरवाजा कस्बा मीरापुर तथा राजेन्द्र पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम पलड़ी थाना शाहपुर को गिरफ्तार करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया गया है।

सीओ यतेन्द्र नागर ने बताया कि पकड़े गये लोगों से पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की तो हरपाल ने पुलिस को बताया कि वह मृतक बहादुर को 10-12 वर्ष से जानता था और हरपाल ने ही कई जगह बहादुर को नौकरी पर लगवाया था। काम छूटने पर वह हरपाल के ही घर पर भी कई-कई दिन रहता था।करीब एक साल पूर्व हरपाल ने बहादुर को मगन सिंह के यहां पर काम पर लगवाया था। घटना से करीब 25 दिन पूर्व तबियत खराब होने पर वह काम छोड़कर हरपाल के पास आ गया था और वहीं रह रहा था। सीओ ने बताया कि एक नवम्बर की रात्रि को जब हरपाल के घर के सभी लोग सोये हुए थे, तभी नाबालिग पौत्री की चीख सुनकर हरपाल की आंख खुल गई। उसने देखा कि मृतक बहादुर नें कमरे में अकेली सो रही पौत्री को पकड़ रखा था। यह देखकर उसे गुस्सा आ गया तथा उसने अपने साले व पुत्र को बुला लिया और बहादुर के साथ मारपीट की जिसमें उसका सर दीवार से टकरा जाने से उसकी मृत्यु हो गयी। बहादुर की मृत्यु के बाद हरपाल आदि ने उसके शव को ठिकाने के लिये पडोस में रहने वाले निक्की को बुला लिया तथा उसकी ई-रिक्शा में शव को बोरे में भरकर सिखरेड़ा नहर पर ले गये और शव पुल से फैंक दिया। हत्यारोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार, निरीक्षक अपराध सुनील कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अजयपाल सोलंकी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किराये के बंद मकान में मिले बुजुर्ग दंपति के शव, हड़कम्प

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किराये के बंद मकान में मिले बुजुर्ग दंपति के शव, हड़कम्पस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने में सिपाही ने अधिवक्ता से मांगी रिश्वतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किराये के बंद मकान में मिले बुजुर्ग दंपति के

Read More »