वैश्य समाज ने बढ़ाया समाजसेविका ममता अग्रवाल का मान

मुजफ्फरनगर। गरीब बच्चों की शिक्षा के साथ ही जरूरतमंद और निर्धन लोगों के सामाजिक और शैक्षिक उत्थान के लिए अपनी गैर सरकारी संस्था के सहारे समाजसेवा के कार्यों में सराहनीय कार्य करने वाली भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल का वैश्य समाज ने मान बढ़ाते हुए उनको समाज की महिलाओं के हितों को लेकर कार्य करने का बढ़ा अवसर प्रदान किया है। मुजफ्फरनगर के प्रमुख उद्योग घराने से जुड़ी ममता अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला विंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

मेरठ जनपद के गंगानगर क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप मंे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में ममता अग्रवाल भी शामिल रहे। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की इस प्रान्तीय बैठक में ममता अग्रवाल द्वारा वैश्य समाज के साथ ही समाज के हर वर्ग के निर्धन बच्चों के शैक्षिक उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की गई और उनको प्रांतीय पदाधिकारियों की संस्तुति के उपरांत अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई में प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता खेतावत ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर उनका मनोयन किया। मंच पर ममता अग्रवाल को मनोनयन पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया।

संगठन में यह दायित्व दिये जाने पर ममता अग्रवाल ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं महिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि समाज ने जो दायित्व उनको सौंपा हैं, उसको वो पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। इसके साथ ही प्रांतीय सभा को संबोधित करते हुए ममता अग्रवाल ने समाज की एकता पर बल देते हुए उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उद्यमिता और युवा सशक्तिकरण को समय की आवश्यकता बताते हुए युवाओं को इसके लिए परिश्रम करने की सीख दी। उन्होंने सामाजिक समरसता और संगठनात्मक सुदृढ़ता पर बल देते हुए अग्रवाल एवं सम्पूर्ण वैश्य समाज की ऐतिहासिक विरासत, समाज और देश के उत्थान के लिए दिए गए योगदान को भी सभी के सम्मुख रखा।

इसे भी पढ़ें:  ये बजट आर्थिक विकास और जनकल्याण को देगा नई दिशाः कपिल देव

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »