सुसाइड स्पॉट से पिकनिक स्पॉट बनेगी मोती झील

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक प्रमुख सुसाइड स्पॉट के रूप में अपनी पहचान बनाकर दयनीय अवस्था में पहुंची मोती झील के हालात अब सुधरने जा रहे हैं। शुकतीर्थ में गंगा स्वच्छता अभियान के लिए श्रमदान की अलख जगाकर एक मजबूत जन समर्थन जुटाने वाले जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अब ऐतिहासिक महत्व वाली मोती झील उर्फ पर्दाफाश का सौन्दर्यकरण करने का बीडा उठाया है। इसके लिए सोमवार को डीएम ने मोती झील को स्वच्छ और सुन्दर रूप प्रदान करने के लिए उसकी सफाई के लिए बड़े अभियान की शुरूआत की। इसमें कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही एनजीओ और आम जनमानस को जोड़ने का काम किया गया है।

जिले के शामली रोड पर स्थित सुसाइट स्पॉट की नकारात्मक छवि से बाहर लाकर मोती झील को एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट बनाने की पहल के साथ इसकी सफाई के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बड़ी पहल की है। उन्होंने सोमवार को एक बड़ी एक्सरसाइज ड्रिल के साथ ऐतिहासिक मोती झील के सौंदर्यकरण और जल शु(िकरण का अभियान शुरू किया। इस अभियान में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्वयंसेवी संस्था, नगरपालिका परिषद् और अन्य विभागों की टीमों के सहयोग से मोती झील की सफाई कराई। इस दौरान स्वयं जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी और पालिका के अधिकारी भी झील की सफाई कर जल कुंभी निकालते हुए नजर आये। यहां पर झील की सफाई के लिए पालिका की कई मशीनों को भी लगाया गया। इस झील का इतिहास महाभारत काल से भी जोड़ा जाता है और कई रहस्य इसको लेकर बने हुए हैं। आज तक भी इस झील की गहराई का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इस अभियान को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर की ऐतिहासिक मोती झील के सौंदर्यकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसी क्रम में एक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से जल शु(िकरण और झील के आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने का अभियान प्रारंभ किया गया है। इसको जल्द ही एक सुन्दर और आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रयास सफल होता है और जल संरक्षण तथा जल शु(िकरण के सकारात्मक परिणाम मिलते हैं, तो इसी तर्ज पर आगे काली नदी में भी ऐसा अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगरपालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक आकाशदीप, एनजीओ के प्रतिनिधि और अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी सफाई अभियान में शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना नेता ललित मोहन ने की संभल प्रकरण की निंदा

Also Read This

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील सोशल मीडिया पर ना फैलाये भ्रमगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा,

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  सीसामऊ-जहां सपा कर रही थी दोबारा चुनाव की मांग, वहीं मिली जीतकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के नाम शामिल

Read More »