जम्मू – कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को घेर रखा है। गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया हुआ है। एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। गोलीबारी में एक आतंकी ढेर होने की खबर है, जबकि दो जवान भी घायल हो गए हैं। फिलहाल इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है।

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों



