श्री बालाजी जयंती समारोह सम्पन्न, बालाजी धाम पर भण्डारे में उमड़े श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर में मनाये जा रहे श्री बालाजी जयंती समारोह सोमवार को सम्पन्न हो गया। 12वें दिन इस समारोह में सवेरे भगवान बालाजी की आरती के उपरांत दोपहर को विशाल भण्डारा हुआ, जिसमें भोजन प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी नजर आई। यहां पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर सेवा करते हुए भक्तों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया।

श्री बालाजी धाम मंदिर कमेटी भरतिया कालोनी के द्वारा प्रत्येक वर्ष श्री बालाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल मंदिर कमेटी के द्वारा 3 अपै्रल से 14 अपै्रल तक श्री बालाजी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें श्री राम कथा का श्रवण हुआ और 12 अपै्रल को भगवान श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो 23 घंटे लगातार चलायमान रहते हुए 13 अपै्रल की सुबह मंदिर परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। रविवार की रात यहां पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। सोमवार को सवेरे आरती के बाद मंदिर परिसर में दोपहर के समय विशाल भण्डारा हुआ। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां पर मंदिर कमेटी के संरक्षक भीम सैन कंसल, अध्यक्ष हरिशंकर तायल और व्यापारी नेता संजय मित्तल के साथ ही कमेटी पदाधिकारियों, सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों द्वारा सेवा करते हुए भोजन प्रसाद वितरित किया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यकर्ता चंदन के समान, फैला रहे रामराज्य की सुगन्धः मान सिंह

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा महापुण्यः मीनाक्षी स्वरूपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बारिश में ढहा गरीब परिवार का कच्चा मकान, पड़ोसी के घर गुजारी रातवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यकर्ता चंदन के समान, फैला रहे रामराज्य की

Read More »