बंद पड़े भट्टे पर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए बड़ी कार्यवाही की है। बुढ़ाना पुलिस ने बंद पड़े एक ईंट भट्टे पर चोरी की गाड़ियों को बेचने के लिए तैयारी कर रहे बदमाशों के गिरोह पर धावा बोल दिया। दोनों तरफ से गोलियां चली। इसमें पुलिस की एक गोली एक शातिर बदमाश के पैर में जा लगी। घायल बदमाश के साथ ही पुलिस ने जंगल में काम्बिंग के दौरान कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके छह साथी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे और पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से नौ लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया, जिनको विभिन्न स्थानों से चुराया गया था। फर्जी नम्बर प्लेट के साथ ही इनके पास से अवैध असलाह और कारतूस भी बरामद किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर-ट्राली में भरी खोई में छिपाकर ले जाये जा रहे थे दो सगे भाइयों के शव, परिजनों ने पकड़ा हाईवे किया जाम

मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बुढ़ाना पुलिस के इस गुडवर्क की जानकारी एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने मीडिया कर्मियों से साझा की। उन्होंने बताया कि बुढ़ाना इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बीती रात उप निरीक्षक किशनपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग कई गाड़ियों के साथ बुढ़ाना कोतवाली इलाके के मेरठ-करनाल हाईवे से जौला की ओर जाने वाले रास्ते पर एक पुराने बंद भट्टे के पास खड़े हुए हैं और गाड़ियों की बेचने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम जब इलाके में गस्त कर रही थी, तभी भट्टे के पास बदमाशों से आमना-सामना हो गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सरफराज उर्फ सरफु पुत्र जरीफ निवासी खालापार को गोली लग गई, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। सरफराज वर्तमान में रुड़की रह रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने जंगल से सरफराज के गिरोह के चार अन्य बदमाशों सलीम पुत्र नानू निवासी राणा चौक, खालिद पुत्र आबिद निवासी मौहल्ला पछाला बुढ़ाना, गुलजार पुत्र सरफराज गढ़ी सरवट, आमिर पुत्र तैयब निवासी अंजली विहार लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर गिरोह के छह सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से नौ गाड़ियों को बरामद किया है। एसपी देहात ने बताया कि इन बदमाशों के द्वारा अंतर्राज्यीय गिरोह चलाया जा रहा है। इनसे हुई पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चोरी कर उन्हें अन्य राज्यों में बेचता था। पुलिस को इनके पास से दर्जनों फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं, जो गाड़ियों की पहचान छुपाने के लिए इस्तेमाल की जाती थीं।

इसे भी पढ़ें:  शहर की सफाई के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी हुई सख्त
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *