गांव मे तैनात आशा पर लगा महिलाओ से ठगी का आरोप

मोरना  सरकारी योजनाओं और पात्रों के बीच दलालो की दीवार टूटने का नाम नहीं ले रही है।गांव किशनपुर मे तैनात आशा द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर दर्जनों महिलाओं से हज़ारो को रकम को रिश्वत के तौर पर लेने का मामला प्रकाश मे आया है। पैसे देने के बावजूद योजना का लाभ न मिलने पर ठगी का शिकार हुई महिलाओ ने आरोपी आशा वर्कर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  आँचल सैनी, दिव्या शुक्रालिया को पगडी, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

भोपा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी मुनीर आलम ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव मोरना निवासी आशा वर्कर ने किशनपुर गांव में तैनाती के दौरान उसकी पत्नी शमा व साबरा, हुसनजहां, गुलिस्ता, रोशन सहित करीब दो दर्जन महिलाओं से आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड सहित सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूल कर ली लेकिन किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला तो पीड़ितों ने आशा वर्कर से जानकारी की लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी अपने साथ ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी आशा वर्कर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया धरना प्रदर्शन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *