संस्कार और अनुशासन सफलता की सीढ़ीः विकल्प जैन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित नव भारती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन ने कहा कि संस्कार और अनुशासन की सफलता की सीढ़ी हैं। उन्होंने संस्कृति और संस्कार आधारित शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों को भी बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ ही महापुरुषों के जीवन से जोड़ने का काम करना चाहिए, क्योंकि आज के यही बालक कल भारत का भविष्य हैं। उन्होंने वार्षिकोत्सव में बच्चों के द्वारा दी गई मंचीय प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर रामलीला मंचन के साथ बच्चों का अभिनय खास रहा, ऐसे ही कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति, देश और समाज से जोड़ते हैं।

नई मंडी पटेल नगर स्थित नव भारती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन और वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार ने विधिवत रूप से फीता काटने के उपरांत दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने अनोखे अंदाज में अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया, जो दिल जीतने वाला रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक अरोड़ा ने मुख्य अतिथियों विकल्प जैन और अनिल कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इसके उपरांत मंचीय प्रस्तुतियों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी की प्रशंसा हासिल की। कार्यक्रमों की कड़ी में प्ले क्लास के बच्चों ने चंदा ने पूछा तारों से गीत के बीच अपने पेरेंट्स को तिलक किया, तो इस भावनात्मक मिलन को देखकर सभी गदगद हो गये और सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की। हनुमान चालीसा, राधिका गोरी से मीठे रस से जैसे कार्यक्रम ने सभी पेरेंट्स का मन मोह लिया। टिक टिक कार्यक्रम के द्वारा बच्चों द्वारा दर्शाया गया कि किस प्रकार प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य और समाज के लिए हानिकारक है। इसके सहारे बच्चों ने सभी को प्लास्टिक के उपयोग से दूर रहने और इसे त्यागने का संदेश देते हुए जागरुक किया। आरंभ है प्रचंड पहाड़ी गीत जैसे कार्यक्रम ने सभी को जोश और उत्साह का अनुभव कराया। इसके साथ ही रामलीला मंचन भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसमें बच्चों ने रामलीला के पात्रों का अभिनय कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति अरोड़ा और अल्पना ने संयुक्त रूप से किया। वार्षिकोत्सव में मंचीय प्रस्तुतियों के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक अरोड़ा ने अंत में इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी अध्यापिकाओं और बच्चों की सराहना की और उपस्थित अतिथियों व सभी अभिभावकों का आभार भी जताया। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने मुरादाबाद में ग्रामीणों को बांटी घरौनियां

Also Read This

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  सरेआम हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया लंगड़ामंत्री ने

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »

कचहरी गेट पर थप्पड़बाजी, दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल

लड़की और लड़के पक्ष के बीच अचानक भड़का विवाद, कचहरी परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो मुजफ्फरनगर। कचहरी गेट के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लड़की और लड़के पक्ष के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और सरेआम थप्पड़, धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे भी पढ़ें:  बाइक सवार बदमाशों ने युवती से की लूटपाट, वीडियो हुआ

Read More »

मेनका गांधी के बयान पर भड़का जैन समाज, राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान

मुजफ्फरनगर में सकल जैन समाज की बैठक में पारित हुआ निंदा प्रस्ताव, माफी और बयान वापसी की मांग मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा जैन संतों और जैन धर्म की पवित्र परंपराओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक और तथ्यहीन बयान के विरोध में देशभर के जैन समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जैन अतिथि भवन, मुजफ्फरनगर में 25 जून 2026 की शाम आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जैन संत परंपरा और संतों द्वारा प्रयोग की जाने वाली पवित्र मयूर पिच्छी के संबंध में दिया गया बयान न केवल तथ्यहीन है, बल्कि

Read More »

बंधुआ मजदूरी कांड के बीच सेवाकर्मी से अमानवीय मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

चरथावल पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया तत्काल संज्ञान, पीड़ित को संरक्षण में लेकर शुरू की वैधानिक कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरों के उत्पीड़न का मामला अभी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच जनपद के चरथावल क्षेत्र से एक सेवाकर्मी के साथ अमानवीय मारपीट का वीडियो सामने आने से श्रमिकों और सेवाकर्मियों के शोषण का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित को संरक्षण में लिया है। इसे भी पढ़ें:  सरेआम हत्या करने वाले बदमाश

Read More »