नया कदम-शहरी बाजारों में छुट्टी के दिन साफ होंगे नाले

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा नाइट स्वीपिंग के बाद अब नाला सफाई के लिए नया अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है। शहर के बाजारों में अवकाश के दिन कर्मचारियों की विशेष गैंग लगाकर नालों की सफाई कराये जाने और शाम को ही निकली गई सिल्ट को उठाकर सफाई कराने के लिए पूरी रूपरेखा बनाई जा रही है। इसके लिए शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों से होकर गुजर रहे नालों और बड़ी नालियों की सूची बनाने के निर्देश ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैं। अगले सप्ताह से इसको अमल में लाने की तैयारी है। इससे नालों की नियमित सफाई भी होगी और जल निकासी भी प्रभावी हो पायेगी।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी के द्वारा शहरी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाये जा रहे हैं। चेरयपर्सन के मार्ग दर्शन में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नाइट स्वीपिंग के अभिनव प्रयोग के बाद अब शहर में बाजारों और मुख्य मार्गों से गुजरने वाले नालों और बड़ी नालियों की सफाई की रणनीति तय करते हुए विशेष कार्ययोजना बनाने की कवायद की है। इसमें पालिका की विशेष सफाई टीम नाला गैंग के कर्मचारियों के सहारे शहरी बाजारों और मुख्य मार्ग वाले नाले व नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए बाजारों में अवकाश के दिन सुबह नालों की सफाई और शाम को सिल्ट सफाई का कार्य कराने की नीति पर अमल किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग शहरी बाजारों से गुजरने वाले नाले और बड़ी नालियों की सूची बनाने का काम किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  GOOD GOVERNANCE-जनता के सुख-दुख से जुड़ेगी पुरकाजी नगर पंचायत

बता दें कि शहर में नई मंडी क्षेत्र में रविवार और शहरी क्षेत्र में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन तय हैं। ऐसे में दोनों ही क्षेत्रों में अधिकांश बाजार बंद पाया जाता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगरपालिका परिषद् की ओर से शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों से गुजर रहे नालों और बड़ी नालियों की तली झाड़ सफाई कराने के लिए विशेष अभियान छेड़ने की रूपरेखा बनाई गयी है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के दिशा निर्देशन में शहरी सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई नई पहल की गई हैं। इसी कड़ी में अब नाला गैंग के सहारे शहर के बाजार और मुख्य मार्ग वाले नालों की सफाई के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इस सम्बंध में अभियान की जानकारी देने के लिए नाला गैंग के कर्मचारियों के साथ बैठक की गई है। इसके साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को नाला गैंग के 18 सफाई कर्मचारियों को नौ-नौ की दो टीमों में विभाजित करते हुए इस विशेष अभियान का रोस्टर तैयार करने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने की लोगों से अपनी नई वोट बनवाने की अपील

ईओ ने बताया कि रोस्टर की जानकारी देने के लिए एक व्हाटसएप गु्रप बनाया गया है, इसमें नाला गैंग को किस दिन कहां की सफाई करने के लिए उतरना है, इसकी जानकारी दी जायेगी और उस क्षेत्र के सफाई नायक की जिम्मेदारी होगी कि वो सफाई कार्य की जीपीएस फोटो लेकर गु्रप में अपलोड करेंगे। इसमें एक से पांच मीटर चौड़े नालों को शामिल किया गया है। साप्ताहिक बाजार अवकाश के दिन रविवार और मंगलवार को बाजारों में सफाई कार्य कराया जायेगा। बड़े नालों की सफाई के लिए नाला गैंग के साथ रोबोट और जेसीबी मशीन को भी लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक नाला गैंग के कर्मचारियों से उसके उद्देश्य से अनुसार काम नहीं लिया जा रहा था। ये कर्मचारी भी अनावश्यक रूप से वार्डों में ही सफाई के लिए लगाये जा रहे थे। अब इस अभियान से इनको जोड़कर शहरी सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास है। आज मंगलवार से ही यह प्रयोग करते हुए नाला गैंग को भगत सिंह रोड पर नाला सफाई के लिए लगाया गया है। एक दो दिनों में रोस्टर फाइनल होने के बाद प्रभावी रूप से टीम अभियान में उतर जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस संग मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाश घायल

क्यूआरटी और नाइट स्वीपिंग अभियान सफल होने के बाद उठाया कदम

मुजफ्फरनगर शहर में पालिका प्रशासन के द्वारा पहली बार विशेष और आकस्मिक सफाई के लिए दो बड़े कदम उठाये गये हैं। इनमें क्विक रेस्पोन्स टीम ;क्यूआरटीद्ध को आकस्मिक सफाई कार्य के लिए गठित किया गया है तो वहीं नाइट स्वीपिंग अभियान भी चलाया गया। दोनों ही निर्णय सार्थक साबित हुए हैं। अब शहर के मुख्य मार्ग और बाजार सवेरे उठने के साथ ही साफ नजर आते हैं तो आकस्मिक आवश्यक पड़ने पर क्यूआरटी के सफाई कर्मचारियों की मदद से साफ सफाई कराई जाती है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि इन टीमों को प्रभावी बनाने और उत्कृष्ट परिणाम के लिए छंटनी के बाद कर्मचारियों को रखा गया है, साथ ही इन कर्मियों में सुरक्षा और दूसरे कारणों को ध्यान में रखते हुए महिला कर्मियों को नहीं लिया गया है। अभी तक नाला गैंग वार्ड में काम कर रही थी, लेकिन अब इसके 18 कर्मचारियों को विशेष अभियान में लाकर एक नया कदम उठाया गया है। यह विशेष टीमों को जवाबदेह बनाने की मुहिम है। मंगलवार को भी क्यूआरटी लगाकर खालपार में सफाई कराई गई है। मेरठ रोड पर भी काम कराया गया है। अब मुख्य मार्ग साफ नजर आ रहे हैं। 

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप की स्मृति में कंावड़ सेवा शिविर का शुभारंभहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  दर्जनों गांव डूबे, खाने-पीने का संकट…

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  GOOD GOVERNANCE-जनता के सुख-दुख से जुड़ेगी पुरकाजी नगर पंचायतहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने की लोगों से अपनी नई वोट बनवाने

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »