शीतलहर से बचाव को क्या किया, अफसरों को एप पर देना होगा जवाब

मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ रही ठंड मे जनहानि से बचने के लिए जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण ने कार्ययोजना तैयार करते हुए अफसरों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। अलाव से लेकर कम्बल वितरण व शेल्टर होम तक अफसरों की जवाब देही रहेगी। आपदा प्रहरी एप के माध्यम से निगेहबानी भी की जाएगी। हर एक्टिविटी को इस एप पर लाइव फोटो के साथ अपडेट करना होगा। इसके अलावा एक एडवाइजरी जारी की गयी है ताकि तेज ठण्ड में कोई जनहानि न हो पाये।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि शीतलहर के दौरान जरूरतमन्द लोगों को कम्बल वितरण किया जायेगा। इसके अलावा शेल्टर होम एवं अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़कों मे बने गडढों का मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाये। साथ ही डिवाईडर की मरम्मत एवं मानक के अनुसार उनका रंग-रोगन का कार्य पूर्ण हो। विभिन्न प्रकार की सडक की सतह का अंकन गतिरोधक, जैब्रा क्रासिंग आदि पर पेन्टिंग का कार्य निर्धारित मानक के अनुसार सुनिश्चित हो। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र जहाँ पर प्रायः दुर्घटनायें होती है, को सूचीब( कर दुर्घटना अवरोधक-रक्षात्मक कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिला चित्सिालय में अब होगी ईएनटी की पढ़ाई

जनपद में विभिन्न विकास परियोजनायें संचालित हैं, जिस हेतु अनेक स्थानों पर गडढे खोदने व सड़क आदि का निर्माण किया जा रहा है, उक्त स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। प्रमुख मार्गों/सडकों व मौहल्लों में स्थापित प्रकाश बिन्दुओं, जो कि खराब व क्षतिग्रस्त है, उन्हें तत्काल ठीक करायें। साथ ही निर्धारित समयानुसार उनके चालू एवं बंद होने का कार्य सुनिश्चित करें। वाहनों पर नारंगी रंग का रेडियम वाला चेतावनी स्टीकर लगवाना सुनिश्चित करें, जिससे कि वाहनों के मध्य उचित दूरी बनाये रखने तथा अस्पतालों, बस, स्टेशन, बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाये जाने के लिए जागरूक करना तथा शीत लहरी के दौरान दुर्घटनाओं को न्यून किये जाने हेतु यातायात नियमों को पालन कराने के लिए चालान स्थाई समाधान नही है। हमें जागरूकता पर बल देना होगा। इसी प्रकार शीतलहरी के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कोई व्यक्ति सडक आदि पर सोता हुआ नही पाया जाये। हर जरूरतमन्द के लिए रैन बसेरें की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है तथा शीतलहर से जुडी व रेन बेसरा की स्थिति हेतु ईओसी. कमाण्ड सैन्टर के दूरभाष नम्बर 9412210080, टेलीफोन नम्बर-01312436918 एवं आपदा टोल फ्री नम्बर 1077 की भी सहायता ली जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड-परीक्षा में हाईस्कूल-इंटर के 1082 परीक्षार्थी रहे गायब

एडीएम ने शाहपुर और बुढ़ाना पहुंचकर रात्रि में किया औचक निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी ;वित्त एवं राजस्वद्ध गजेन्द्र कुमार ने शाहपुर व बुढ़ाना मे बने स्थायी व अस्थायी रैन बसेरो की व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। इससे पूर्व गत दिवस उन्होने रेलवे स्टेशन पहुचकर प्लेट फार्म के आसपास सो रहे बेसहारा व राहगीरो को शीतलहर में आश्रय स्थल/शैल्टर होम में आश्रय के संबंध मे अवगत कराते हुए उन्हे रैन बसेरा में भिजवाया तथा स्वंय कम्बल वितरण कराया। लगातार बढ़ रही शीत लहर के दृष्टिगत राहगीरांे व फुटपाथ पर आश्रय लेने वालो को ठंड से बचाव हेतु जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सक्रिय रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा के निर्देशों के क्रम मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने नगर पंचायत शाहपुर व बुढ़ाना में स्थित रैन बसेरे का भी निरीक्षण कर संबंधित को समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।  

इसे भी पढ़ें:  कर्मयोगी हरबंस लाल गोयल के सेवा समर्पण को किया नमन

Also Read This

इंदौर-उज्जैन हाईवे पर मेघदूत होटल के पास पलटी यात्री बस, 20 यात्री घायल

उज्जैन। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की यात्री बस मेघदूत होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक पर नशे की हालत में लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। इंदौर से उज्जैन आ रही सपना ट्रैवल्स की एक यात्री बस बीती रात करीब एक से 1.30 बजे के बीच भीषण हादसे का शिकार हो गई। इंदौर-उज्जैन रोड पर मेघदूत होटल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें कुछ को मामूली, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस इंदौर बस स्टैंड से सवारियां लेकर

Read More »

खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की दर्दनाक मौत

  शिमला- हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। चंबा के चुराह में एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  एचपी44ए-0494 नंबर की यह कार बैरासियूल नदी में जा गिरी।

Read More »

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर में हाईवे पर हादसा, बाइक सवार की मौत जानकारी के

Read More »