रूड़की। जौरासी गांव स्थित मंदिर के अंदर शिवलिंग पर खून लगा मिलने और अंदर एक समुदाय के युवक के होने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अपना हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया है। वहीं पुलिस इससे इनकार कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी गांव में शिव मंदिर है। शाम करीब पांच बजे मंदिर में कुछ ग्रामीणों की नजर गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर पड़ी। उसके हाथ पर पट्टी बंधी थी और खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने शिवलिंग पर खून लगा देख युवक को पकड़ लिया। इसकी सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस बल भी पहुंचा और घटना की जानकारी ली। साथ ही मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया है। ग्रामीणों ने युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया
भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।





