PM मोदी गुजरात के हंसलपुर प्लांट से मारुति सुजुकी e‑Vitara इलेक्ट्रिक SUV को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग‑ऑफ करते हुए; 100+ देशों में भेजी जाएगी।

गुजरात से शुरू हुई मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV, PM मोदी ने किया लॉन्च

गुजरात के हंसलपुर में आज (26 अगस्त) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘ई-विटारा’ को एक्सपोर्ट के लिए हरी झंडी दिखाई। यह पूरी तरह भारत में निर्मित पहली इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे 100 से अधिक देशों — जैसे यूरोप, जापान और अन्य ग्लोबल मार्केट्स — में निर्यात किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली एयरपोर्ट पर 2.89 करोड़ का सोना जब्त, म्यांमार के तीन नागरिक गिरफ्तार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज मेक इन इंडिया अभियान का नया अध्याय शुरू हुआ है। अब दुनिया की सड़कों पर दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी मेड इन इंडिया की मुहर होगी।’

मारुति की इस इलेक्ट्रिक SUV में 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:  ब्राह्मण-क्षत्रिय नहीं, बस यह शर्त… RSS प्रमुख पर मोहन भागवत का बड़ा बयान

गौरतलब है कि ई-विटारा का प्रोडक्शन फरवरी 2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के हंसलपुर प्लांट में शुरू हो चुका है। कंपनी का मानना है कि यह मॉडल भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति को गति देगा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी देश की ऑटो इंडस्ट्री की पहचान मजबूत करेगा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम बारिश अपडेट: ट्रैफिक जाम, जलभराव और वर्क फ्रॉम होम – वीडियो देखो
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *