नगर को सुगम-सुरक्षित बनाना सीएम योगी का संकल्पः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार मे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ नगर की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नगर के समग्र विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और विकसित भारत -2047 के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन व विकास के विज़न को धरातल पर उतारना हमारी सर्वाेच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर की सड़कों, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि नगर की जनता को वास्तविक सुविधाएं मिल सकें।

इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट पर स्नान को लेकर अलर्ट दिखी फोर्स, अफसरों ने किया पैदल मार्च

उन्होंने सर्कुलर रोड स्थित श्रीराम चौक से फाटक की ओर सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कें किसी भी नगर की जीवनरेखा होती हैं और मोदी जी व योगी जी का संकल्प है कि हर नगर में सुगम व सुरक्षित यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मंडी समिति के पास लंबे समय से लगे कूड़े के ढेरों पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की कुंजी है और यह प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की आत्मा है। प्रकाश व्यवस्था पर जोर देते हुए मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों से कहा कि नगर की सभी प्रमुख सड़कों और चौराहों पर हाईमास्ट व एलईडी लाइट्स सुनिश्चित हों। उन्होंने कहा कि योगी जी की सरकार अपराध मुक्त और भयमुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प पर कार्य कर रही है और इसके लिए नगर में हर गली-चौराहे पर पर्याप्त रोशनी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने नगर के सौंदर्यकरण पर बल देते हुए कहा कि पार्कों का रख-रखाव, चौकों का सुंदरीकरण और दीवारों पर प्रेरणादायी चित्रकला नगर की छवि को निखारेंगे।

इसे भी पढ़ें:  विजयदशमी पर शिवसेना ने किया शस्त्र पूजन, हिंदू समाज को शस्त्रधारी बनने का आह्वान

मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि भारत वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नगर स्तर पर हमें इन संकल्पों को सफल बनाना है। नगर की जनता को बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण, उज्ज्वल प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं मिलें, यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को धरातल पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए, ताकि जनता को वास्तविक लाभ मिल सके। समीक्षा बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार व राजीव सोनकर और जलकल अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मददगार बनेंगे फोन नम्बरः एसआईआर में हो रही परेशानी, तो डायल करें 1950

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »