वैष्णो देवी हादसाः कार्तिक का शव देख बिलख पड़े परिजन

दो दिन बाद घर पहुंचा शव, मोहल्ले में छाया मातम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, भूस्खलन की चपेट में घायल माता-पिता व बहनें, कई और परिवार भी हुए हादसे का शिकार

मुजफ्फरनगर। वैष्णो देवी यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का उत्साह एक दर्दनाक हादसे के कारण मातम में बदल गया है। कश्मीर में हुए भूस्खलन हादसे में 22 वर्षीय कार्तिक की मौत के साथ ही शहर के कई परिवारों के चिराग बुझने से मुजफ्फरनगर गहरे सदमे में है। इस हादसे में अब तक जनपद के शहर के दो मौहल्लों के चार परिवारों से छह लोगों की मौत होने की खबर है। देर रात कार्तिक का शव जैसे ही उनके पैतृक गांव के घर पहुंचा, परिवार के लोगों में कोहराम मच गया और पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कार्तिक का अंतिम दर्शन करने के लिए मौहल्ले के लोगों की भी भीड़ रही। शाम के समय कार्तिक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं रामपुरी में चार परिवारों के 23 लोगों में पांच की मौत होने के कारण उनके परिजनों में गम और गुस्सा बना हुआ है। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नेताओं और अधिकारियों की अनदेखी के कारण आक्रोश जताया।

इसे भी पढ़ें:  दुल्हेंडी 4 मार्च को, चंद्र ग्रहण से बदली तिथि

वैष्णो देवी यात्रा से लौटते वक्त हुए भूस्खलन हादसे ने मुजफ्फरनगर शहर को गहरे शोक में डुबो दिया। आबकारी मोहल्ला निवासी सिविल इंजीनियर मिंटू कश्यप के 22 वर्षीय इकलौते पुत्र कार्तिक की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पिता, माता और दो बहनें गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। कार्तिक का शव हादसे के करीब दो दिन बाद देर रात उनके पैतृक गांव अलीपुर खुर्द ले जाया गया था, यहां रामलीला टिल्ला पर भी लोग गमगीन नजर आये। शव गांव में उनके आवास पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर किया गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।
24 अगस्त को मिंटू कश्यप अपनी पत्नी संगीता देवी, पुत्र कार्तिक, बेटी उमंग और भांजी वैष्णवी संग वैष्णो देवी यात्रा पर गए थे। 26 अगस्त को दर्शन कर लौटते वक्त अचानक भूस्खलन की चपेट में आने से कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य गंभीर घायल हुए, जिनका इलाज जम्मू-कश्मीर में चल रहा है। हादसे ने केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि मुजफ्फरनगर के कई घरों को गहरे शोक में डाल दिया है। शहर के दक्षिणी रामपुरी शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी प्रजापति समाज के 23 श्रद्धालुओं का दल भी 25 अगस्त को धर्मवीर के नेतृत्व में यात्रा पर गया था। इस दल में 12 बच्चे शामिल थे।
इसमें से पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अजय प्रजापति के बेटे अनंत (9) और दीपेश (8) की मौत हो गई, जबकि बेटी पूर्वी और अजय गंभीर घायल हैं। इसी दल में शामिल रामबीरी (49) पत्नी इंद्रपाल, पुत्री अंजली (22) और ममता (48) पत्नी रविन्द्र सिंह की भी मौत की खबर ने परिजनों को तोड़ दिया है। हादसे के बाद से परिजनों की बेचौनी और चिंता और बढ़ गई है। 27 अगस्त की रात 11 बजे मौत की सूचना परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद 28 अगस्त को कई रिश्तेदार शव लेने जम्मू-कश्मीर रवाना हुए, लेकिन भारी बारिश और बंद रास्तों के चलते वे पठानकोट से आगे नहीं बढ़ पाए। जम्मू में मोबाइल नेटवर्क ठप होने से परिजनों की कोई बातचीत भी नहीं हो पा रही है।

इसे भी पढ़ें:  गंगा स्नान से लौटते श्रद्धालुओं के बीच चली गोलियां, तीन घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गंगा स्नान से लौटते श्रद्धालुओं के बीच चली गोलियां, तीन घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दुल्हेंडी 4 मार्च को, चंद्र ग्रहण से बदली तिथिवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शाहपुर पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन और धोखाधड़ी मामले

Read More »